लड़कियों के लिए कमेटी बनाएंगी महाराष्ट्र सरकार, परिवार से बिछड़ी लड़कियों की समस्या सुनकर समाधान करने में मदद करेगी कमेटी

लड़कियों के लिए कमेटी बनाएंगी महाराष्ट्र सरकार, परिवार से बिछड़ी लड़कियों की समस्या सुनकर समाधान करने में मदद करेगी कमेटी
श्रद्धा मर्डर केस लड़कियों के लिए कमेटी बनाएंगी महाराष्ट्र सरकार, परिवार से बिछड़ी लड़कियों की समस्या सुनकर समाधान करने में मदद करेगी कमेटी
हाईलाइट
  • 10 सदस्यों की बनेगी कमेटी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र सरकार श्रद्धा मर्डर मामले के बाद महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुए, एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। महिला बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी सरकार इंटर कास्ट लव मैरिज करने वाली लड़कियों के लिए एक कमेटी बनाएंगी, जो अंतरजातीय विवाह करने के कारण परिवार से बिछड़ी लड़कियों की जानकारी जुटाएगी, कमेटी परिवार से बिछड़ी लड़कियों की समस्या सुनने के साथ समस्या का समाधान भी करेगी। 

मंत्री लोढ़ा ने बताया कि कमेटी अंतरजातीय प्रेम संबंधों के बाद विवाह करने के चलते परिवार से बिछड़ी लड़कियों से मुलाकात करेगी और उनकी समस्याओं का समाधान करने में मदद करेगी। महाराष्ट्र सरकार ये कदम श्रद्धा मर्डर के बाद उठाने जा रही है, सरकार अगले 7 से 10 दिनों के भीतर 10 सदस्यों की एक कमेटी गठित करेगी।

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धा का मर्डर करने वाला मुख्य आरोपी आफताब हत्या करने से पहले  दक्षिणी दिल्ली के महरौली इलाके में किराये के फ्लैट में  लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे, बाद में आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी, और उसके शरीर के 35 टुकड़े किए, पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल किया। दिल्ली पुलिस ने 12 नवंबर 2022 को 28 वर्षीय आफताब पूनावाला को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की हत्या के आरोप में अरेस्ट किया था। 

हालफिलहाल आफताब दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है। जेल में आफताब ने पढ़ने के लिए बुक मांगी,  जेल प्रबंधन के अधिकारियों ने  आफताब को पॉल थेरॉक्स की पुस्तक ‘द ग्रेट रेलवे बाजार’ पढ़ने के लिए उपलब्ध कराई। जांच टीम ने आफताब  का पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट किया। आरोपी की डीएनए और अन्य एफएसएल जांच रिपोर्ट का जांट टीम को इंतजार है।

Created On :   10 Dec 2022 11:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story