Mp political drama: मध्यप्रदेश में अब विधायक छिपाने का खेल, आधी रात गुरुग्राम पहुंचे भाजपा विधायक

Mp political drama: Jyotiraditya Scindia annoyed with Congress with Home Minister Shah to meet PM Modi
Mp political drama: मध्यप्रदेश में अब विधायक छिपाने का खेल, आधी रात गुरुग्राम पहुंचे भाजपा विधायक
Mp political drama: मध्यप्रदेश में अब विधायक छिपाने का खेल, आधी रात गुरुग्राम पहुंचे भाजपा विधायक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्यप्रदेश में मंगलवार को होली का त्योहार था, लेकिन पूरे प्रदेश में होली के बजाया सियासी बवाल की चर्चा रही। दरअसल, मंगलवार को मध्यप्रदेश राज परिवार से आने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पार्टी को प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा सौंपकर कांग्रेस को सबसे बड़ा झटका दिया है। सिंधिया मंगलवार को दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद सिंधिया ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंप दिया। इस्तीफे में 9 मार्च की तारीख लिखी हुई है, यानी उन्होंने एक दिन पहले ही इस्तीफा तैयार कर लिया था। इसके बाद सिंधिया का भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना तय माना जा रहा है। इतना ही नहीं, जिस सम्मान के लिए सिंधिया कांग्रेस में लड़ रहे थे, वो सम्मान उन्हें भाजपा में दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया को बीजेपी राज्यसभा भेज सकती है और इस तरह उन्हें संसद सत्र के बाद कैबिनेट विस्तार कर मोदी सरकार में शामिल किया जा सकता है।

Live Update:

  • भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने बताया कि सभी विधायकों के साथ मैं दिल्ली जा रहा हूं। भाजपा के 107 विधायक एकजुट हैं। इसके अलावा हमारे पास सपा, बसपा और कुछ निर्दलीय विधायकों का समर्थन है। कांग्रेस के 22 और दूसरे विधायकों ने भी इस्तीफे दे दिए हैं। वर्तमान में हमारे पक्ष में 20 विधायक ज्यादा हैं।

 

 

  • मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, हम अपना बहुमत साबित करेंगे। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

 

 

  • बयान: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि गलतफहमी में जी रहे हैं कांग्रेस के लोग। कांग्रेस में फूट के कारण प्रदेश की राजनीति में अस्थिरता आई है और विशेषकर अहंकार और भ्रष्टाचार इसका मूल कारण है। जिस अहंकारी तरीके से कमलनाथ जी मुख्यमंत्री के पद का संचालन कर रहे थे और जिस प्रकार का भ्रष्टाचार हो रहा था। उससे आम कार्यकर्ता और आम विधायक खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे थे। ये शुरुआत है सिंधिया जी की जो अन्य प्रदेशों में भी जाएगी।

 

 

  • मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक विजय शाह ने कहा कि हम सब होली और रंगपंचमी का त्योहार मनाने जा रहे हैं। कमलनाथ सरकार का पाप का घड़ा अब भर चुका है और 16 तारीख को जिस दिन फुटेगा उस दिन फिर मक्खन खाने आएंगे। यहां से बेंगलुरू या दिल्ली जाएंगे। 

 

 

  • मध्य प्रदेश: भोपाल में भाजपा पार्टी कार्यालय के पास खड़ी बसें रवाना होती हुईं। बसों पर भाजपा विधायक सवार हैं।

 

 

  • मध्य प्रदेश: भोपाल में भाजपा पार्टी कार्यालय के पास पांच बसें खड़ी दिखीं।

 

 

  • भोपाल में मंगलवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में पारित प्रस्ताव किया गया। ज्योतिरादित्य सिंधिया की व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए लोगों के जनादेश का अपमान करने का जो प्रयास किया गया है कांग्रेस विधायक दल उसकी निंदा करता है। प्रस्ताव में विधायकों ने कहा कि हम ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हैं।

 

 

  • कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि पूरे 94वें विधायक हैं और 94वें उन पर भारी पड़ेंगे देखना, आने वाला समय बताएगा। कांग्रेस पार्टी हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए सक्षम है और आप देखेंगे जनता भविष्य में कांग्रेस पर विश्वास व्यक्त करेगी। कांग्रेस लड़ने के लिए तैयार है।

 

 

  • भोपाल: भाजपा मुख्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेताओं की बैठक हुई।

 

 

  • दिल्ली : भाजपा मुख्यालय में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई।

 

 

  • दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

 

 

  • मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने एक बयान में कहा कि मैं 19 कांग्रेय विधायकों पर राज्य विधानसभा की स्थापित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करूंगा। 

 

 

  • मध्यप्रदेश: राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा और अन्य भाजपा नेता 19 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे सौंपने के लिए राज्य विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के आवास पर पहुंचे।

 

 

  • दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

 

 

  • दिल्ली : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने आवास पर पहुंचकर कहा, "हैप्पी होली"।

 

 

  • भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह ने ​बताया कि बेंगलुरू में अभी कांग्रेस के 19 विधायकों ने इस्तीफे सौंपे हैं। उन्होंने ईमेल के माध्यम से भी अध्यक्ष को भेज दिए हैं। उसकी ऑरिजनल कॉपी अभी हम ले जाकर अध्यक्ष जी को सौंपेंगे। संभावना है कि रात तक और इस्तीफे होंगे। ये संख्या 30 के आस-पास पहुंच सकती है।

 

 

  • मध्यप्रदेश की राजनीतिक परिस्थिति पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने कहा कि एक बात मुझे समझ नहीं आ रही है कि किसी के इस्तीफा देने के बाद आप उसे पार्टी से कैसे निकाल सकते हैं। ये रिवर्स इंजीनियरिंग केवल राहुल गांधी ही कर सकते हैं। जुपिटर की एस्केप वेलोसिटी और रिवर्स इंजीनियरिंग के वो माहिर हैं।

 

 

  • मध्यप्रदेश के देवास के हाटपिपलिया निर्वायन क्षेत्र से कांग्रेस विधायक मनोज चौधरी ने अपना इस्तीफा दे दिया है। अब तक कुल 22 कांग्रेस कांग्रेस विधायक इस्तीफा दे चुके हैं।

 

 

  • मध्यप्रदेश के सुमावली (मुरैना) से कांग्रेस विधायक ऐदल सिंह कंसाना ने विधायक पद से इस्तीफा दिया। अब तक 21 विधायक दे चुके हैं इस्तीफा।

 

 

  • बयान: भाजपा नेता शाहनवाज ने कहा कि हुसैन ज्योतिरादित्य सिंधिया एक वरिष्ठ नेता हैं, एक सम्मानित परिवार से आते हैं। कांग्रेस ने जिस तरह से उनको अपमानित किया, जिस तरह की भाषा कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने बोली, इसलिए उन्होंने कांग्रेस को त्याग दिया है और अब वो नए सिरे से शुरू करना चाहते हैं। हुसैन ने कहा कि भाजपा के लोगों के मन में ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए सम्मान है। पीएम और गृहमंत्री से उनकी मुलाकात हुई और हम उम्मीद करते हैं कि वो हमारे साथ काम करेंगे। 

 

 

 

  • दिल्ली: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बीच बैठक संपन्न हुई। 

 

 

  • SP और BSP के विधायकों से मुलाकात करने के बाद पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे सिर्फ होली के अवसर पर मुझसे मिलने आए हैं। इसमें कोई राजनीति नहीं है। 

 

 

  • मध्य प्रदेश: SP विधायक राजेश शुक्ला और BSP विधायक संजीव कुशवाहा भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे।

 

  • बेंगलुरू में रह रहे 19 कांग्रेसी विधायकों ने कर्नाटक के DGP को पत्र लिखकर सुरक्षा के लिए पुलिस रक्षक दल की मांग की है। पत्र में उन्होंने लिखा कि हम कुछ महत्वपूर्ण काम के लिए अपनी मर्जी से कर्नाटक आए हैं, जिसके लिए हमें बेंगलुरु के अंदर और आसपास अपनी सुरक्षित आवाजाही के लिए सुरक्षा की आवश्यकता है।

 

 

  • मध्यप्रदेश के राजनीतिक हालात पर कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि अब लग रहा है कि कांग्रेस की सरकार नहीं रहेगी। हमें विपक्ष में बैठने के लिए तैयार रहना चाहिए, मजबूत विपक्ष बनकर काम करेंगे। हम कमर कसकर तैयार हैं। हम जनता के बीच जाएंगे और उम्मीद है कि जनता हमें फिर से चुनेगी।

 

 

  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिख कर 6 मंत्रियों को तत्काल हटाने की सिफारिश की।

 

 

  • भोपाल: कांग्रेस नेता और ​वरिष्ठ MLA बिसाहूलाल साहू पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रेस वार्ता में बिसाहूलाल साहू ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश का सबसे वरिष्ठ विधायक हूं। 1980 से मैं विधायक हूं, लेकिन लगातार मेरी उपेक्षा की गई। जिस हिसाब से कमलनाथ सरकार चल रही है, आने वाले समय में अधिकांश विधायक कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होंगे।

 

 

  • सिंधिया के इस्तीफे के बाद उनके खेमे के 19 कांग्रेस विधायकों ने भी इस्तीफे दे दिए हैं। इन 19 विधायकों में पांच मंत्री भी शामिल हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष को अपने इस्तीफे भेज दिए हैं। ये विधायक कर्नाटक में हैं और वहीं से बाकायदा एक तस्वीर भी जारी की गई है। इन विधायकों में 6 मंत्री भी शामिल हैं।इन इस्तीफों के साथ ही कमलनाथ सरकार का गिरना भी तय हो गया है।

 

 

  • शिवराज सिंह चौहान सिंधिया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस नेताओं के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं के लिए जब सिंधिया जी कांग्रेस में थे तो वह एक महाराजा थे, अब वे माफिया हैं? ये उनके दोहरे मापदंड हैं।

 

 

  • दिल्ली: ज्योतिरादित्य सिंधिया पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के बाद अपने आवास पर पहुंच गए हैं। सिंधिया ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।

 

 

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे पर कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हम उनका सम्मान करते थे कि राजा का बेटा है हॉर्वर्ड वाले हैं, लेकिन लालच लोगों को कहां से कहां ले जाता है। कांग्रेस में वो जरूर राजा की हैसियत में विराजमान थे, लेकिन भाजपा में जाकर उन्हें जरूर प्रजा बनना पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी ने उनको राज्यसभा में MP बनने के लिए टिकट दी फिर भी उनको ये रास नहीं आता, क्योंकि पीएम मोदी उनको कह दिए कि तुम्हें हम मंत्री पद देंगे। सिंधिया देख रहे हैं​​ कि मंत्री पद इससे ज्यादा मुनाफे का होगा।

 

 

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया के ऑफिस के कर्मचारी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके आवास पर सिंधिया के इस्तीफे की एक हार्ड कॉपी सौंपने के बाद वहां से जाते हुए।

 

 

  • कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा कि ​​कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से निष्कासित करने को मंजूरी दे दी है।

 

 

  • ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया है। इस्तीफे में 9 मार्च की तारीख लिखी हुई है, यानी उन्होंने एक दिन पहले ही इस्तीफा तैयार कर लिया था।

 

 

  • मध्य प्रदेश: भोपाल में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी, बाला बच्चन, सज्जन सिंह वर्मा, सुरेंद्र सिंह बघेल और अन्य लोग सीएम कमलनाथ के आवास पर पहुंचे।

 

 

  • दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास से रवाना हुए।

 

 

  • दिल्ली: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने 10 जनपथ पहुंचे।

 

 

  • मध्यप्रदेश: भोपाल के बीजेपी कार्यालय में पार्टी की एक बैठक चल रही है। इस बैठक में शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा और विनय सहस्रबुद्धे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।

 

 

  • मध्यप्रदेश में कितने दिन की सरकार है के सवाल पर भाजपा नेता नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मुझे लगता है 5-7 दिन की सरकार है।

 

 

  • सरकार ​गिरने के सवाल पर कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा कि सरकार बची है, पूरी ताकत से सुरक्षित हैं। पूरे 5 साल सरकार चलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 15 साल भ्रष्टाचार किया, व्यथित होकर भगवान भी पानी बरसा रहा है कोई बारिश का टाइम नहीं है, लेकिन प्रकृति भी आंसू बहा रही है कि ये क्या हो रहा है इस मध्यप्रदेश में।

 

 

  • दिल्ली: गृहमंत्री अमित शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निवास पहुंचे।

 

 

20 बागी विधायक विधानसभा अध्यक्ष को सौंप सकते हैं इस्तीफा
ऐसे में यह भी तय हो गया है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार अल्पमत के कारण गिर जाएगी। माना जा रहा है कि कांग्रेस के बागी विधायक विधानसभा अध्यक्ष को अपने इस्तीफे भेज सकते हैं। ऐसे विधायकों की संख्या 20 हो सकती है। यानी अगर ऐसा होता है तो कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ जाएगी और इसके बाद शिवराज सिंह चौहान सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। माना जा रहा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजे जाने के साथ ही उनके कुछ समर्थक विधायकों को मंत्री पद भी दिया जा सकता है।

मध्यप्रदेश विधानसभा में सीटों का गणित
मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा सीटें हैं। वर्तमान में 2 विधायकों के निधन के कारण विधानसभा में 228 विधायक ही हैं। विपक्षी पार्टी बीजेपी के पास 107 और सत्ता पक्ष कांग्रेस के पास 114 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 2 बीएसपी (एक पार्टी से निलंबित) और एक सपा (समाजवादी पार्टी) विधायक के अलावा 4 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल है। ऐसे में कमलनाथ सरकार के पास कुल 121 विधायकों का समर्थन है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी के पास 107 विधायक हैं। 230 सदस्यीय वाली विधानसभा में बहुमत साबित करने के लिए बीजेपी को 116 विधायकों का समर्थन जरूरी है। अब कमलनाथ सरकार के अल्पमत होने और नई सरकार बनाने के लिए बीजेपी को कम से कम 9 विधायकों की जरूरत होगी तब जाकर यह आंकड़ा 116 तक पहुंचेगा और बीजेपी सत्ता में वापसी कर पाएगी।

कांग्रेस के 20 विधायक बेंगलुरू में
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के 20 विधायक कर्नाटक में हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी विधायक कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे से हैं। इन सभी विधायकों के फोन बंद आ रहे हैं। खास ​बात तो ये है कि इनमें छह मंत्री पद के विधायक भी हैं। बताया जा रहा है कि इन विधायकों को बेंगलुरू के बाहरी इलाके में किसी रिजॉर्ट में ठहराया गया है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक राजवर्धन सिंह, बंकिम सिलावत, गिरिराज, रक्षा, जसवंत जाटव, सुरेश धाकड़, जजपाल सिंह, बृजेंद्र यादव और पुरुषोत्तम पराशर बेंगलुरु पहुंचे हैं। इनके अलावा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के भी जाने की खबर है। ये सभी विधायक यदि कांग्रेस से इस्तिफा देते हैं तो मध्यप्रदेश में सरकार अल्पमत के कारण गिर सकते हैं।

Created On :   10 March 2020 5:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story