दिल्ली नगर निगम को अविलंब भंग किया जाए: वीरेन्द्र सचदेवा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
राजनीति दिल्ली नगर निगम को अविलंब भंग किया जाए: वीरेन्द्र सचदेवा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा आम आदमी पार्टी की सदन में गुंडागर्दी और उनके वरिष्ठ नेताओं द्वारा अपने पार्षदों को उकसाने की हरकत का वीडियो सामने आ गया है। इसलिए दिल्ली नगर निगम को अविलंब भग किया जाना चाहिए। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि नगर निगम की गत 22 एवं 24 फरवरी की दो बैठकों में और उससे पहले भी हुई तीन बैठकों में आम आदमी पार्टी के कुछ विधायकों के संचालन में हुई हिंसा को देख दिल्ली की जनता स्तब्ध है। 1952 से दिल्ली नगर निगम गठित है पर जो कुछ 6 दिसम्बर, 2022 को आम आदमी पार्टी को दिल्ली नगर निगम में बहुमत मिलने के बाद से हो रहा है। वह लोकतंत्र के लिये एक बड़ा खतरा है।

सचदेवा ने कहा कि शुक्रवार शाम महापौर डॉ. शैली ओबराय ने जिस तरह सदन में बार-बार झूठ बोला, खुद पर हमले की झूठी बातें कहीं, स्थाई समिति चुनाव का विशेषज्ञों द्वारा बनाया परिणाम अस्वीकार किया और मनमाने तरीके से स्थाई समिति का चुनाव 27 फरवरी को पुन: कराने की घोषणा कर सदन को स्थगित किया, वह दिल्ली नगर निगम एक्ट की पूर्ण अवहेलना है। उन्होंने मांग की कि महापौर अविलंब गिनती विशेषज्ञ की रिपोर्ट स्वीकार कर भाजपा एवं आम आदमी पार्टी के 3 - 3 पार्षदों को स्थाई समिति के लिए विजयी घोषित करें अन्यथा भाजपा विरोध करेगी।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भाजपा के लिए न्यायपालिका का रास्ता भी खुला है। हमारे एक पार्षद शरद कपूर ने न्यायालय में एक याचिका निगम चुनाव में मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर दायर की हुई है और आवश्यकता होगी तो हम एक नई याचिका भी न्यायालय में दायर कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि महापौर द्वारा जिस तरह गत दो बैठकों से सदन में मनमानी की जा रही है। वह दिल्ली नगर निगम एक्ट के विरूद्ध है, अगर अगले 24 घंटे में महापौर भाजपा की मांग को स्वीकार नहीं करेंगी, तो हम गृह मंत्रालय से मांग करेंगे कि दिल्ली नगर निगम एक्ट की धारा 490 के अंतर्गत दिल्ली नगर निगम को अविलंब भंग किया जाये।

 

(आईएएनएस)

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   25 Feb 2023 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story