UP Politics: 'अरे वो खुद ही नॉन वेजिटेरियन हैं', गिरिराजसिंह का नाम सुनते ही भड़के अखिलेश यादव

अरे वो खुद ही नॉन वेजिटेरियन हैं, गिरिराजसिंह का नाम सुनते ही भड़के अखिलेश यादव
  • समाजवादी पार्टी मुख्यालय में थी प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई कई सवाल
  • गिरिराज सिंह का नाम सुनते ही भड़क उठे सांसद अखिलेश यादव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गिरिराज सिंह को लेकर भारी प्रतिक्रिया दी है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित सपा मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी। जिसमें अखिलेश यादव से एक सवाल किया जा रहा था और वे गिरिराज सिंह का नाम सुनते ही भड़क उठे। अखिलेश यादव ने दावा किया है कि गिरिराज सिंह खुद ही नॉन वेजिटेरियन हैं।

क्या कहा अखिलेश यादव ने?

प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद अखिलेश यादव से सवाल किया गया था कि, गिरिराज सिंह ने मुस्लिमों को लेकर कहा है कि नमक हराम हैं। केंद्र की मोदी सरकार हो या नीतीश सरकार हो वो मुस्लिमों के लिए नीति लाती है लेकिन ये लोग वोट नहीं देते हैं। इस पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि, अरे वो खुद ही नॉन वेजिटेरियन हैं। कोई हमें बताए कि हमारे साथी बहुत पूछ रहे हैं। हमारा तो उनसे एक ही सवाल है कि क्या सनातन के लोगों को नॉन वेज खाना शोभा देता है? क्या नॉन वैजिटेरियन खाना खा सकते हैं? बस इतना बता दें।

नेपाल को लेकर भी पूछा गया था सवाल

अखिलेश यादव से सवाल किया गया था कि क्या नेपाल जैसे हाल भारत में भी देखने को मिल सकते हैं। तो इस पर उन्होंने कहा था कि, वहां की आंतरिक राजनीति में क्या हुआ, उस पर कई सारी खबरें सामने आ रही हैं क्योंकि सोशल मीडिाय के समय कोई भी सीमा नहीं है। सिर्फ नेपाल को देखकर हम कोई भी निर्णय नहीं ले सकते हैं। सपा चीफ ने ये भी कहा है कि, वहां पर कई और भी पहलू थे, जिसमें बेरोजगारी, गरीबी, महंगाई और सोशल मीडिया को लेकर भी कई सारी चीजें थीं। इसके बाद सपा अध्यक्ष ने अपने देश को लेकर कहा कि, हमारा देश और भी ज्यादा खुशहाल हो और हम सब यहां अच्छे भविष्य की मनोकामना करते हैं।

Created On :   12 Sept 2025 5:10 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story