भाजपा के सामने राजभर ने खोला शर्तों का पुलिंदा, योगी माने तो हो सकते हैं एनडीए में शामिल

भाजपा के सामने राजभर ने खोला शर्तों का पुलिंदा, योगी माने तो हो सकते हैं एनडीए में शामिल
हाईलाइट
  • ओमप्रकाश राजभर का नया दांव
  • बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात
  • शर्तों के साथ एनडीए में हो सकते हैं शामिल!

उत्तर प्रदेश में 2022 से पहले विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उससे पहले सभी मुख्य दल अपना कुनबा मजबूत करना चाहते हैं। इसी कड़ी में चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मुलाकात सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से हुई है। राजभर एक बार फिर एनडीए में शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें राजभर की  इस मुलाकात के बाद सियासी खबरों का बाजार गर्म है। दरअसल ये माना जा रहा था कि राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इस बार सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। पर इस मुलाकात के बाद राजभर का रूख बदलने की अटकलें हैं।

दयाशंकर सिंह के साथ मिलने पहुँचे

दयाशंकर सिंह जो कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, वह भी ओमप्रकाश राजभर के साथ मौजूद थे। ओमप्रकाश राजभर ने चुनावी माहौल में हुई इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। हालांकि ये बात अलग है कि उन्होंने शिष्टाचार वाली इस मुलाकात के लिए चुनाव का वक्त चुना। उन्होंने बताया कि मैं और दयाशंकर सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिलने गए थे। 

राजभर ने एनडीए में शामिल होने के दिए संकेत 

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि हमारी भाजपा से वैचारिक लड़ाई नहीं है, हम तो मुद्दों पर लड़ रहे हैं। हमारी लड़ाई भाजपा से पिछड़ी जाति की जातिवार जनगणना को लेकर है। भाजपा से हमारा दूसरा संघर्ष सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने को लेकर था। अपनी और मांगों को गिनाते हुए राजभर बोले कि एक समान शिक्षा और मुफ्त शिक्षा गरीब को दी जाए। महिलाओं का 33 प्रतिशत रिजर्वेशन लोकसभा से पास हो और शराब बंदी हो। भाजपा ये लागू कर दे फिर हम विचार करेंगे। उत्तर प्रदेश की राजनीति को समझने वाले कुछ राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि राजभर दबाव की राजनीति कर रहे हैं ताकि भाजपा से चुनाव से पहले ज्यादा सीटें ले सकें।

ओवैसी संग गठबंधन पर पलटे राजभर

AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के साथ गठबंधन पर ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि वो आधिकारिक तौर पर भागीदारी मोर्चे का हिस्सा नहीं हैं। राजभर ने सवाल करते हुए कहा कि ओवैसी को लेकर कभी आधिकारिक घोषणा की गई कि वो भागीदारी मोर्चे में शामिल हैं। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा हमारी शर्ते मान ले तो हम एनडीए का हिस्सा बन जाएंगे।

Created On :   3 Aug 2021 8:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story