रविवार को 11 कैबिनेट मंत्री के साथ चार राज्यमंत्री लेंगे शपथ!

On Sunday, along with 11 cabinet ministers, four ministers of state will take oath!
रविवार को 11 कैबिनेट मंत्री के साथ चार राज्यमंत्री लेंगे शपथ!
गहलोत मंत्रिमंडल का पुनर्गठन रविवार को 11 कैबिनेट मंत्री के साथ चार राज्यमंत्री लेंगे शपथ!
हाईलाइट
  • गहलोत कैबिनेट के नए सिरे से होगा गठन
  • गहलोत ने राज्यपाल से मुलाकात कर इस्तीफा सौंपा
  • ग्यारह कैबिनेट व चार राज्यमंत्री लेंगे शपथ

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पूरी कैबिनेट ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें कि रविवार को गहलोत के मंत्रिमंडल का नए सिरे से गठन होगा। एएनआई समाचार एजेंसी के मुताबिक 11 कैबिनेट मंत्रियों के साथ चार राज्यमंत्री भी शपथ लेंगे। बता दें कि पहले शनिवार को  सीएम अशोक गहलोत के आवास पर बैठक हुई। इसके बाद सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया। सीएम गहलोत ने शनिवार शाम को राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की और इस्तीफे सौंपे थे। बता दें रविवार दो बजे कांग्रेस मुख्यालय पर बैठक के बाद नए नामों पर मुहर लगेगी। माना जा रहा है कि कल शाम करीब चार बजे 11 कैबिनेट मंत्रियों के साथ चार राज्यमंत्री भी शपथ लेंगे।

ये बनेंगे नए मंत्री!

आपको बता दें कि अशोक गहलोत सरकार में नए मंत्रिमंडल का गठन आगामी 2023 विधानसभा चुनाव देखते हुए किया जाएगा। बता दें कि गहलोत कैबिनेट में 8 नए मंत्री होंगे। तीन राज्यमंत्री को प्रमोट किया गया है। 4 नए मंत्री हैं। 

राजस्थान में भी लागू होगा पंजाब फॉर्मूला 

माना जा रहा है कि राजस्थान में भी पंजाब जैसा ही फॉर्मूला अपनाया जाएगा। इसी के तहत 12 नए मंत्री और तीन पुराने राज्यमंत्रियों को प्रमोट किया गया है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि राजस्थान कैबिनेट में पहली बार चार दलित मंत्रियों को जगह दी जा रही है। इसके अलावा किसी भी निर्दलीय को शामिल नहीं किया गया है। सभी मंत्री कांग्रेस से होंगे। 

पायलट खेमे के इतने लोगों को मिली जगह 

बता दें कि नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस हाईकमान ने बैलेंस बनाने की कोशिश की है। गललोत-पायलट खेमे के आपसी टकराव को भी सुलझाने की कोशिश की है। इस मंत्रिमंडल में पायलट खेमे के 5 मंत्रियों को जगह दी गई है। आपको बता दें कि पहले पायलट समेत केवल तीन नेता ही शामिल थे। बता दें कि पायलट और गहलोत के बीच लंबे समय से अंदरूनी कलह की खबरें आ रही हैं। सचिन पायलट और उनके खेमे के नेता लंबे वक्त से साइड लाइन हैं। गौरतलब है कि पिछले साल पायलट खेमे के 18 विधायक बागी हो गए थे। हालांकि, तब आलाकमान के हस्तक्षेप के बाद वे मान गए थे। 

Created On :   20 Nov 2021 6:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story