बीजेपी संसदीय बोर्ड में एक महिला के साथ शामिल हो सकता हैं सिंधिया परिवार को कोई एक सदस्य, एक SC के साथ हेमंत और योगी में से कोई एक हो सकता है शामिल

बीजेपी संसदीय बोर्ड में एक महिला के साथ शामिल हो सकता हैं  सिंधिया परिवार को कोई एक सदस्य,  एक SC के साथ हेमंत और योगी में से कोई एक हो सकता है शामिल
नई दिल्ली बीजेपी संसदीय बोर्ड में एक महिला के साथ शामिल हो सकता हैं सिंधिया परिवार को कोई एक सदस्य, एक SC के साथ हेमंत और योगी में से कोई एक हो सकता है शामिल
हाईलाइट
  • बीजेपी के संसदीय बोर्ड में सात सदस्य मौजूद
  • चार खाली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली, आनंद जोनवार। इस समय भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल सात सदस्य शामिल हैं। जबकि बोर्ड में कुल 11 पद है। अभी भी बीजेपी पार्लियामेंट में चार पद रिक्त हैं। सुषमा स्वराज और अरूण जेटली के निधन होने के बाद से बोर्ड में अभी तक किसी भी प्रकार की नियुक्ति नहीं हुई। उसके बाद वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति और थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनने से दो और पद खाली हुए। इस तरह अभी कुल चार पद खाली हैं। 

                                

बीजेपी संसदीय बोर्ड में खाली चार सीटों पर सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक योगी के साथ-साथ असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वशर्मा को भी बोर्ड में शामिल किया जा सकता हैं।  राजस्थान, मध्यप्रदेश और छच्चीसगढ़ में आगामी साल 2023 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं इसे  देखते हुए ये कयास लगाए जा रहे है कि इन राज्यों से भी एक चेहरा बोर्ड में शामिल हो सकता हैं। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री बसुंधरा राजे सिंधिया का नाम प्रबल दावेदारों की सूची में शामिल हो सकता है, इसके पीछे की वजह ये मानी जा रही है कि सिंधिया परिवार होने के नाते दो राज्यों राजस्थान और मध्यप्रदेश को आगामी चुनावों में साधा जा सकता है। इसलिए अबकी बार बीजेपी पार्लियामेंट में  सिंधिया परिवार का कोई सदस्य बीजेपी  बोर्ड में पहुंच सकता हैं। फिर चाहें कैबिनेट मंत्री ज्याोतिरादित्य सिँधिया पहुंचे या बसुंधरा राजे सिंधिया। बसुंधरा को सिंधिया परिवार से इसिलए प्रबल दावेदार माना जा रहा है क्योंकि बोर्ड में सुषमा स्वराज के निधन से खाली हुई महिला सदस्य की जगह भी भर सकती हैं।  

                                                                                               

आपको बता दें  प्रधानमंत्री बनने से पहले गुजरात का सीएम रहते हुए नरेंद्र मोदी को बीजेपी संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया था। इसे देखते हुए ये अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी में बड़ी जीत का तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बीजेपी पार्लियामेंट का मेंबर बनाया जा सकता हैं। 

बीजेपी पार्लियामेंट बोर्ड की अहमियत 

संसदीय बोर्ड पार्टी के अहम  पैसले नीति निर्धारण करने वाली यूनिट है, जो संसद और राज्यों की विधानसभाओं में व्यापक नीति बनाती हैं। चुनाव नीति से संबंधित  पार्टी के सारे मुख्य  फैसले संसदीय बोर्ड ही लेता हैं। भाजपा संसदीय बोर्ड पार्टी के अंदर बड़े मायने रखता है।  किस राज्य में क्या रणनीति बनेगी ये संसदीय बोर्ड ही तय करता हैं। फिलहाल पीएम नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी,  शिवराज सिंह चौहान और बी एल संतोष  संसदीय बोर्ड के मेंबर है।  

मिली जानकारी के मुताबिक  भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कभी भी संसदीय बोर्ड का पुनर्गठन सकते है।  लिहाजा माना जा रहा है कि इस बार 4 नए सदस्यों को संसदीय बोर्ड में शामिल कराया जाएगा। और देश के सबसे बड़े सूबे यूपी से सीएम योगी पार्टी के इस नीति निर्धारण और निर्णयकारी बोर्ड में  शामिल हो सकते है।

 

Created On :   15 April 2022 10:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story