राजभर ने अखिलेश से मिलाया हाथ, 2022 चुनावी मैदान में साथ उतरने का औपचारिक एलान बाकी

Rajbhar joins hands with Akhilesh, formal announcement is yet to come together in 2022 election
राजभर ने अखिलेश से मिलाया हाथ, 2022 चुनावी मैदान में साथ उतरने का औपचारिक एलान बाकी
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 राजभर ने अखिलेश से मिलाया हाथ, 2022 चुनावी मैदान में साथ उतरने का औपचारिक एलान बाकी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियां, सक्रिय हो गई हैं। हर बड़ा नेता अपना सुरक्षित स्थान ढूढने में लग गया है। आगामी यूपी विधानसभा में दो दल गठबंधन को लेकर परेशान हैं तो पार्टी से बागी नेता अपनी टिकट को पक्का करने की जुगाड़ में दलबदल करने में जुटे हैं। इसी क्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बुधवार को अखिलेश यादव से मुलाकात कर सपा से हाथ मिलाने का एलान भी कर दिया है। अब आज यानी बुधवार को उन सारी अटकलों पर विराम लग गया है, जब खबर आ रही थी हो सकता है कि राजभर असदुद्दीन ओवैसी के साथ मिलकर 2022 विधानसभा चुनाव लडे़ं। लेकिन इन सभी कयासों पर विराम लगाते हुए राजभर ने सपा के साथ गठबंधन तय कर लिया। 

अबकी बार, भाजपा साफ़! 

बता दें कि समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव के साथ मुलाकात का एक वीडियो खुद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने ट्वीट कर शेयर की। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के दिन हैं बचे चार। हालांकि अब ये स्पष्ट हो गया है कि सभासपा आने वाले विधानसभा चुनाव में सपा के साथ मैदान में उतरेगी। हालांकि औपचारिक रूप से इसकी घोषणा दोनों पार्टियों की तरफ से नहीं हुई है।

 

समाजवादी पार्टी ने किया ट्वीट 
आपको बता दें कि सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से बुधवार को मुलाकात की। जिसकी जानकारी समाजवादी पार्टी की तरफ से ट्वीट कर दी गई। पार्टी के तरफ से कहा गया कि वंचितों, शोषितों, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं, किसानों, नौजवानों, हर कमजोर वर्ग की लड़ाई समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर लड़ेंगे। तथा नारा दिया गया कि सपा और सुभासपा आए साथ,
यूपी में भाजपा साफ!

 

 

Created On :   20 Oct 2021 11:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story