राज्यसभा चुनाव: 56 सीटों के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख, 26 मार्च को होंगे चुनाव

राज्यसभा चुनाव: 56 सीटों के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख, 26 मार्च को होंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राज्यसभा की 56 सीटों पर 26 मार्च को चुनाव होंगे। जिसके लिए नामांकन दाखिल करने का आज (शुक्रवार) आखिरी दिन है। 18 मार्च तक प्रत्याशी अपना पर्चा वापस ले सकते हैं। 26 मार्च को सुबह 9 बजे से लेकर शाम चार बजे तक वोटिंग होगी। वहीं शाम पांच बजे मतों की गिनती होगी।

एक सीट चौधरी वीरेंद्र सिंह की खाली

बता दें 55 सीटें सांसदों के कार्यकाल पूरे होने से खाली हुई हैं। जबकि एक सीट पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। उनका कार्यकाल साल 2022 में पूरा होना था। इस सीट पर भी उपचुनाव 26 मार्च हो होगा। 

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा उम्मीदवार

वहीं सबसे ज्यादा सात सीटें महाराष्ट्र में खाली हो रही हैं। तमिलनाडु में छह, पश्चिम बंगाल और बिहार में पांच-पांच, ओडिशा, गुजरात और आंध्रप्रदेश में चार-चार, मध्यप्रदेश, हरियाणा, असम और राजस्थान में तीन-तीन सीटें खाली हो रही हैं। तेलंगाना, झारखंड और छत्तीसगढ़ में दो-दो सीटें इनके अलावा मणिपुर, मेघालय और हिमाचल प्रदेश में एक-एक सीट खाली हो रही है। 


 

Created On :   13 March 2020 4:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story