सपा से फिर जुड़ी आस, ओम प्रकाश राजभर ने फिर चुनी साइकिल की सवारी, 2024 के लिए बनेगा नया गठबंंधन!

सपा  से फिर जुड़ी आस, ओम प्रकाश राजभर ने फिर चुनी साइकिल की सवारी, 2024 के लिए बनेगा नया गठबंंधन!
उत्तर प्रदेश सियासत सपा से फिर जुड़ी आस, ओम प्रकाश राजभर ने फिर चुनी साइकिल की सवारी, 2024 के लिए बनेगा नया गठबंंधन!

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने दमदार तरीके से वापसी किया है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन के बाद खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट को अखिलेश ने हाथ से जाने नहीं दिया। अखिलेश ने यहां से पत्नी डिंपल को चुनाव मैदान में उतारा था। दिलचस्प बात यह रही कि चाचा शिवपाल भी सपा में वापसी करते हुए, बहु डिंपल के लिए मैनपुरी उपचुनाव में खूब पसीने बहाए। जिसका परिणाम रहा कि मुलायम के गढ़ में बीजेपी सेंध नहीं लगा पाई। अब विधानसभा चुनाव के बाद जो क्षेत्रीय पार्टियां साइकिल से किनारा कर ली थीं, एक बार फिर से साइकिल की सवारी करने के लिए बेताब हैं, साथ ही लोकसभा चुनाव-2024 में अखिलेश के साथ गठबंधन को करने के लिए भी तैयार हैं।

साइकिल की तैयारी को तैयार

हाल ही में यूपी उपचुनाव परिणाम आने के बाद अखिलेश यादव काफी गदगद हैं। उपचुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट और खतौली विधानसभा सीट पर सपा ने परचम लहराया। हालांकि, रामपुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा। यहां बीजेपी आजम खां के किले में सेंध लगाने में कामयाब रही। इस बार उपचुनाव में सभी की नजरें मैनपुरी उपचुनाव पर थी क्योंकि यह सीट सपा का गढ़ रहा है। अखिलेश यादव ने मुलायम के इस विरासत को बचाने के लिए परिवार को एकजुट किया और फिर चुनावी दंगल में कूद पड़े। अखिलेश ने चाचा शिवपाल के साथ जमकर चुनाव प्रचार किया और ये भी बताने का प्रयास किया कि परिवार में सब एक हैं। 

वैसे अखिलेश को इसका फायदा मिला और पत्नी डिंपल को ऐतिहासिक जीत दिलाने में कामयाब रहे। सपा को मिली इस जीत के बाद अब यूपी विधानसभा चुनाव रिजल्ट आने के बाद सपा से दूरी बनाने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर एक बार फिर साइकिल पर सवार होने का मूड बना चुके हैं। साथ ही महान दल के प्रमुख केशव देव मौर्य भी सपा के साथ 2024 लोकसभा में गठबंधन करने को तैयार हैं। जिसको लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है और लोग जानने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या चंद्रशेखर आजाद के बाद ओम प्रकाश राजभर व केशव देव मौर्य को भी अखिलेश साइकिल पर बैठाएंगे?

केशव देव ने कही ये बात

महान दल के अध्यक्ष केशव देव मौर्य ने एक बार फिर से अखिलेश के तारीफ में कसीदे पढ़ें हैं। साथ ही अखिलेश के साथ आने के भी संकते दिए हैं। केशव ने आजतक न्यूज चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि वह सपा के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं क्योंकि यूपी में अखिलेश ही बीजेपी ही चुनौती दे सकते हैं। अकेले ही महान दल चुनाव लड़कर कुछ नहीं कर सकती है। लेकिन सपा या बसपा के साथ मिलकर हम उलटफेर कर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने आगे कहा कि बसपा मुकाबले में नहीं दिख रही है। जबकि सपा मुख्य विपक्षी दल के तौर पर है, ऐसे में हमारी पहली पसंद है।

केशव ने बताया कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद वह सैफई गए थे, जहां उन्होंने अखिलेश यादव के साथ राजनीतिक मुद्दे पर बातचीत की थी। इस दौरान अखिलेश ने दोबारा सपा के साथ आने की बात कही थी। केशव ने आगे कहा कि मैनपुरी लोकसभा व रामपुर विधानसभा उपचुनाव में महान दल ने सपा को समर्थन किया था। कैशव ने दावा किया कि मैनपुरी में रघुराज शाक्य उम्मीदवार होने के बावजूद भी हमने शाक्य समुदाय के 35 हजार वोट सपा को दिलाने का काम किया है। ऐसे में तय माना जा रहा कि केशव आने वाले लोकसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं।

शिवपाल पहल करें तो गठबंधन कर सकते हैं

सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर से सपा के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने इसके लिए एक शर्त रख दी है कि गठबंधन के लिए पहल शिवपाल यादव की तरफ से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा व सुभासपा का गठबंधन एक बार फिर से हो सकता है। शिवपाल अगर कहेंगे तो हम फिर अखिलेश से हाथ मिलाने को तैयार हैं। शिवपाल की तारीफ करते हुए राजभर ने कहा कि वह राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी हैं। वे कड़ी मेहनत के बाद यहां पहुंचे हैं। मुलायम सिंह से का साथ यूपी के हर जिले की नब्ज टटोले हैं, वे जनता के बीच काम करने वाले समाजवादी नेता हैं।

 


 

Created On :   15 Dec 2022 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story