लालू की आरजेडी में जल्द विलय होंगी शरद यादव की एलजेडी, ऐलान के बाद औपचारिकता बाकी

Sharad Yadavs LJD will soon merge with Lalus RJD, formalities left after announcement
लालू की आरजेडी में जल्द विलय होंगी शरद यादव की एलजेडी, ऐलान के बाद औपचारिकता बाकी
बिहार लालू की आरजेडी में जल्द विलय होंगी शरद यादव की एलजेडी, ऐलान के बाद औपचारिकता बाकी
हाईलाइट
  • 20 मार्च को होगा कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद कई पार्टियों में उथल पुथल मची हुई है। इससे बिहार भी  कैसे अछूता रह सकता है। बिहार में सियासत पार्टियों के बीच चली बयानबाजी के बाद  विपक्ष में भी कुछ नया करने जा रहा है।  इस सिलसिले में लोकतांत्रिक जलता दल एलजेडी प्रमुख शरद यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा जल्द ही एलजेडी का लालू प्रसाद यादव की  आरजेडी पार्टी विलय हो जाएगा। आधिकारिक तौर पर एलजेडी का आरजेडी में विलय दिल्ली पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम के बाद  20 मार्च को होगा।

विलय का गणित
6 माह पहले शरद यादव और लालू प्रसाद की दिल्ली में मुलाकात हुई थी। शरद यादव के सांसद न रहने को लेकर  लालू यादव ने कहा था कि यादव के बिना संसद सदन सूनी हो गई है। तब से शरद यादव और लालू यादव के बीच कड़ा और बड़ा फैसला लेने के कयास लगने गए थे। जो अब हकीकत में  नजर होते हुए दिखाई दे रहे है। लालू ने विपक्ष के नेताओं से मिलकर एक नई रणनीति बनाने पर फोकस किया जो समाचार की सुर्खियों में छाई रही अब वह जमीन स्तर पर प्रदर्शित होने वाली है। तब लालू ने कहा था लोग मिल रहे है, नेता मिल रहे है, और कुछ नए होने की बात हो रही है। 

 2018 में राजनीतिक  मनमुटाव के चलते शरद और नीतीश में टकराव आया था, बाद में शरद यादव ने अपनी अलग एलजेडी पार्टी बनाई। नीतीश कुमार के साथ सब कुछ सही चल रहा है ऐसा कहना थोड़ा मुश्किल हैं क्योंकि कुछ दिन पहले बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और  विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के बीच  हुई बहसबाजी ने खूब तूल पकड़ा, जिस पर सीएम कुमार की खूब आलोचना हुई। 

 

Created On :   17 March 2022 5:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story