एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर चल रहे मतदान का हाल

The status of the voting going on in one Lok Sabha and three assembly seats
एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर चल रहे मतदान का हाल
MP BY POLLS एक लोकसभा और तीन विधानसभा सीटों पर चल रहे मतदान का हाल

डिजिटल डेस्क, खंडवा। मध्यप्रदेश में शनिवार सुबह से खंडवा लोकसभा चुनाव और विधानसभा सीट रैगांव, जोबट और पृथ्वीपुर में उपचुनाव की वोटिंग चल रही है।
उपचुनाव में भाजपा- कांग्रेस के साथ प्रत्याशियों के साथ कुल 52 उम्मीदवार मैदान में हैं। खंडवा और रैगांव में 16-16, पृथ्वीपुर में 11 तो सबसे कम जोबट में 9 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं
कुछ बूथों पर ईवीएम खराब होने और मतदान बहिष्कार की खबरें सामने आई हैं। वोटिंग सुबह 7 से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगी। सतना के रैगांव विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7 से 9 बजे तक करीब 14 फीसदी वोटिंग हुई है।

वहीं, बुरहानपुर में 4 स्थानों पर ईवीएम खराब हुईं। डोईफोड़िया गांव में बूथ क्रमांक 272 पर ईवीएम न चलने से मतदान डेढ़ घंटे की देरी से शुरू हो सका। वहीं शहर के इंदिरा कॉलोनी के बूथ-213 पर आधा घंटा देरी से वोटिंग शुरू हो सकी। ग्राम पातोंडा में बूथ पर ईवीएम नहीं चलने के कारण मतदान एक घंटे देरी से प्रारंभ हुआ मतदान। बुरहानपुर के रूईकर वार्ड बूथ केंद्र पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है। अमले ने हालफिलहाल उसे दुरुस्त किया। करीब 15 मिनट मतदान प्रभावित रहा।

सुबह 10:00 खंडवा के पंधाना विधानसभा की टेमी ग्राम पंचायत के गांव अरदलाकला में मतदान के बहिष्कार के बाद अफसर और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे । रोड की मांग कर रहे ग्रामीणों को मतदान को लेकर समझाया, लेकिन नहीं माने। यहां मतदाताओं का कहना है कि रोड़ नहीं तो वोट नहीं।

सुबह 9:30: बुरहानपुर के नेपानगर के वार्ड क्रमांक 14 बूथ पर मतदान बहिष्कार का कर दिया गया है। युवा, बुजुर्ग, महिला मतदाता हाथ में पोस्टर लेकर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दे रहे है। दरअसल कई दशकों से रह रहे परिवारों को पट्टे नहीं मिले हैं। पिछली बार भी यहां हर पार्टी का विरोध किया गया था। महज चंद लोगों ने ही मतदान किया था।

सुबह 9:00 पृथ्वीपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी नितेंद्र राठौर  मतदान केंद्र पहुंचे।  उनके साथ उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थी।

सुबह 8:55: जोबट विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुलोचना रावत अपना मतदान करने पहुंची। 
सुबह 8:30 खंडवा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी राजनारायणसिंह ने खंडवा स्थित महादेवगढ़ मंदिर जाकर दर्शन किए। महादेवगढ़ एक हिंदू संगठन है जो चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाता है।

सुबह 8:20: खंडवा बूथ क्रमांक 195 पर वोटर पहचान पत्र ना दिखाने पर चुनाव अधिकारियों ने मतदाताओं को वोट करने से किया मना। मौके पर पहुंचे बीजेपी पार्षद ने जिला अधिकारियों को लगाया फोन 

सुबह 8:10: खंडवा बूथ क्रमांक 286, पंधाना में बूथ क्रमांक 36, बोरगांव में 186 और  187 पर ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी देखने को मिली।

सुबह 8:00   रोड नहीं तो वोट नहीं को लेकर खंडवा के पंधाना विधानसभा क्षेत्र के गांव अरदलाकलां में वोटरों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। 

सुबह 7:50: खंडवा में मूंदी के बूथ क्रमांक 187, छैगांवमाखन में 66, 68 में 3 स्थानों पर ईवीएम खराब 

सुबह 7:40: रैगांव विधानसभा के कोठी बूथ नंबर 210 की वोटिंग मशीन बदली गई। यहां पर वोटिंग के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी है। मशीन में तकनीकी खराबी आ गई थी। 


सुबह 7:35:बुरहानपुर के संजय नगर में बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे,उन्होंने संजय नगर में मतदान किया। उन्होंने अपनी जीत का दावा प्रधानमंत्री मोदी के काम के आधार पर किया।

सुबह 7:30: खंडवा से कांग्रेस उममीदवार राजनारायणसिंह पुरनी ने पुरनी स्थित मतदान केन्द्र पर पत्नी के साथ मतदान किया। मतदान के बाद कहा कि जिले की आठों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस मजबूत है। उन्होंने दावा किया कि जनता महंगाई से त्रस्त है, कांग्रेस करीब 2 लाख वोटों से यहां जीतेगी।


                                                    
                                                    

                                                      

                                                        

Created On :   30 Oct 2021 5:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story