Politics: आज असंतुष्ट समूह जी-23 के नेताओं के साथ बैठक करेंगे सोनिया, मनमोहन और राहुल 

Today, Sonia, Manmohan and Rahul will meet with disgruntled group leaders of G-23
Politics: आज असंतुष्ट समूह जी-23 के नेताओं के साथ बैठक करेंगे सोनिया, मनमोहन और राहुल 
Politics: आज असंतुष्ट समूह जी-23 के नेताओं के साथ बैठक करेंगे सोनिया, मनमोहन और राहुल 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ असंतुष्ट नेताओं के समूह और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच शनिवार सुबह 10 बजे उनके निवास पर अहम बैठक होगी। कांग्रेस के वरिष्ठ असंतुष्ट नेताओं के समूह को जी-23 के रूप में जाना जाता है। इस बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे।

23 शीर्ष नेताओं द्वारा सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में व्यापक सुधार की मांग के बाद यह पहली बार आमने-सामने की बैठक होगी। बैठक को बागी गुटों के बीच सुलह की दिशा में एक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिन्हें पार्टी प्रमुख के साथ मुलाकात की मांग करने पर नजरअंदाज कर दिया गया था।

सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी ने पार्टी नेतृत्व और अन्य लोगों के गुट के बीच आई तल्खी को कम करने का जिम्मा वरिष्ठ नेता कमलनाथ को सौंपने का फैसला किया है। सोनिया, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी के अलावा, एके एंटनी, पी. चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, शशि थरूर, भूपिंदर सिंह हुड्डा, पृथ्वी राज चौहान सहित कई वरिष्ठ नेता बैठक में मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी बैठक में मौजूद रहेंगे।आधिकारिक एजेंडा किसानों के आंदोलन से उत्पन्न वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करना है। 

सूत्र ने कहा कि कमलनाथ कई राज्यों में पार्टी के निचले स्तर के प्रदर्शन से चिंतित हैं। 23 वरिष्ठ नेताओं के इस साल अगस्त में सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सक्रिय नेतृत्व की मांग किए जाने के बाद कांग्रेस नेतृत्व आश्चर्यचकित रह गया था।

मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया के विद्रोह के बाद कमलनाथ ने इस साल मार्च में सत्ता गंवा दी थी। कमलनाथ इससे पहले पार्टी के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आठ दिसंबर को सोनिया गांधी से उनके आवास पर मिले थे।

Created On :   18 Dec 2020 8:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story