मिजोरम से विस्थापित 37,136 आदिवासियों का पुनर्वास कर रही त्रिपुरा सरकार: सीएम

Tripura government rehabilitating 37,136 tribals displaced from Mizoram: CM
मिजोरम से विस्थापित 37,136 आदिवासियों का पुनर्वास कर रही त्रिपुरा सरकार: सीएम
मिजोरम मिजोरम से विस्थापित 37,136 आदिवासियों का पुनर्वास कर रही त्रिपुरा सरकार: सीएम
हाईलाइट
  • महिला सशक्तिकरण

डिजिटल डेस्क, अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार अब पड़ोसी मिजोरम से विस्थापित 37,136 रियांग आदिवासियों का आर्थिक रूप से पुनर्वास कर रही है और इसके लिए केंद्र ने 600 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। 1997 में जातीय समस्याओं के चलते महिलाओं और बच्चों सहित रियांग आदिवासियों ने गृह राज्य को छोड़ त्रिपुरा में शरण ली है।

असम राइफल्स मैदान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगरतला (भारत)-अकाहुरा (बांग्लादेश) रेलवे लाइन का काम चल रहा है और अगले साल जून में काम पूरा किया जाएगा। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) अब 967.5 करोड़ रुपये की लागत से 12.03 किलोमीटर लंबी नई अगरतला-अकाहुरा ब्रॉड गेज रेलवे लाइन के लिए ट्रैक बिछा रहा है।

उन्होंने कहा कि दक्षिणी त्रिपुरा के सबरूम में एक विशेष आर्थिक क्षेत्र स्थापित किया जा रहा है। यह चिट्टागोंग अंतरराष्ट्रीय समुद्री बंदरगाह का उपयोग करके अंतर्राष्ट्रीय व्यापार की सुविधा प्रदान करेगा और निजी निवेश को आकर्षित करेगा।

चिट्टागोंग बंदरगाह सबरूम से सिर्फ 72 किमी दूर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए त्रिपुरा राज्य महिला सशक्तिकरण नीति-2022 शुरू की गई है। महिलाओं के सशक्तिकरण और कल्याण के लिए कई अन्य योजनाओं की भी घोषणा की गई है।

 

आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   15 Aug 2022 9:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story