नारायण त्रिपाठी की नई पार्टी बनाने की घोषणा के बाद बीजेपी में खलबली, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला!

'विंध्य' की हुंकार नारायण त्रिपाठी की नई पार्टी बनाने की घोषणा के बाद बीजेपी में खलबली, जल्द हो सकता है बड़ा फैसला!

डिजटल डेस्क, भोपाल (डबलू कुमार)। भारतीय राष्ट्रगान में आपने "विंध्य-हिमाचल-यमुना-गंगा" जरूर सुना होगा। जिससे जाहिर होता है कि विंध्य हमेशा से ही देश का अहम हिस्सा रहा है। जिस पर मध्यप्रदेश में जमकर सियासत जारी है। अब वहीं विंध्य को बीजेपी के एक नेता मध्य प्रदेश से अलग करने की मांग कर रहे हैं। इस साल एमपी में विधानसभा चुनाव है और वे विंध्य को अलग प्रदेश बनाने को लेकर चुनावी हुंकार भरने का काम कर रहे हैं। जिससे बीजेपी खेमे में नाराजगी है। इसे लेकर बीजेपी खेमे में नाराजगी इतनी बढ़ गई है कि बात संगठन तक पहुंच गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, संगठन से बातचीत के बाद इस मामले पर जल्द फैसला लिया जा सकता है। हाल ही में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इसके संकेत दिए हैं। 

यह पूरा मामला सतना जिले की मैहर विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर विधायक नारायण त्रिपाठी से जुड़ा हुआ है। वे बीते कुछ माह से पार्टी की गाइडलाइन को साइडलाइन करके चलने का काम कर रहे हैं और विंध्य को नए प्रदेश बनाने की मांग कर रहे हैं। हाल ही में बीजेपी नेता नारायण त्रिपाठी ने नई पार्टी का ऐलान करके सबको चौंका दिया। ये ऐलान उन्होंने मैहर शहर में आयोजित एक किक्रेट टूर्नामेंट के दौरान किया।

नारायण त्रिपाठी की चुनावी हुंकार

अपने संबोधन के दौरान बीजेपी नेता नारायण त्रिपाठी ने विंध्य पार्टी बनाने की घोषणा की है। और उन्होंने कहा कि वे विंध्य के सभी 30 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेंगे। नारायण त्रिपाठी ने बताया कि 2 मई से मैहर में बाबा बागेश्वर महाराज की कथा शुरू होगी जो 7 मई तक चलेगी। इसके बाद वे 15 तारीख से पहले विंध्य पार्टी का रजिस्ट्रेशन करवा लेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अब विंध्य के लोग अपनी पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। 

विधायक नारायण त्रिपाठी ने विंध्य की जनता से आह्वान किया है कि 'आप मुझे 30 सीट दें मैं दावा करता हूं कि 2024 में विंध्य प्रदेश आपके हवाले कर दूंगा।'  इस दौरान उन्होंने कहा कि हम अपनी लड़ाई को अंतिम मुकाम तक लेकर जाएंगे और विंध्य प्रदेश का पुनर्निर्माण कराएंगे। 

वीडी शर्मा ने दिए संदेश 

नारायण त्रिपाठी की नई पार्टी को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा कि इस साल राज्य में चुनाव है और यह भारत का लोकतंत्र है। लोकतंत्र में सबके अपने-अपने अधिकार हैं, इसलिए अगर भारतीय जनता पार्टी का कोई विधायक है या कोई ज़िम्मेदार कार्यकर्ता है, अगर वो कुछ ऐसा करता है। तो उस पर संगठन से बातचीत की जाएगी और संगठन का जो भी फैसला होगा, उसी पर अमल किया जाएगा।

Created On :   15 April 2023 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story