केरल विधानसभा चुनाव 2026: नितिन नवीन ने अनोखे अंदाज में शुरु किया चुनाव प्रचार

डिजिटल डेस्क, त्रिशूर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और केरल बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने एक दीवार पर भाजपा का चुनाव चिन्ह, कमल का फूल बनाकर केरल विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रचार शुरू किया।
यह भी पढ़े -केरल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन लक्ष्य, एनडीए विकास के लिए प्रतिबद्ध राजीव चंद्रशेखर
बीजेपी अध्यक्ष नीतिन नवीन के केरल दौरे ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं। चंद्रशेखर ने आगे कहा युवा नेशनल अध्यक्ष का दौरा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक है।
इससे पहले बीते दिन शुक्रवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एर्नाकुलम में अलाप्पुझा और एर्नाकुलम रेवेन्यू जिलों के बूथ अध्यक्षों की बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी संगठन की तारीफ की। सभा को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा काम करने के तरीके में अनुशासन और एक बेहतरीन संगठनात्मक संस्कृति ही पार्टी की पहचान है। यही आदर्श पार्टी को हर स्तर पर हमारा मार्गदर्शन करता है।
यह भी पढ़े -अनुशासन और संगठनात्मक संस्कृति ही भाजपा की पहचान, केरल बदलाव के लिए तैयार नितिन नवीन
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल कुछ सीटें जीतना नहीं, बल्कि सत्ता परिवर्तन कर केरल में विकास को नई दिशा देना है। हम बदलाव के लिए चुनाव लड़ रहे है। हमारा मकसद सत्ता में आना है, इसके लिए मेहनत करनी होगी। उन्होंने आगे कहा केरल में एनडीए का मुख्य टारगेट सत्ता में आकर प्रदेश के समग्र विकास को गति देना है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने इसे पार्टी का मिशन बताते हुए कहा कि विकास, निवेश, रोजगार और बेहतर शासन के जरिए केरल को आगे बढ़ाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और माकपा सीपीएम पर भी निशाना साधा।
Created On :   7 Feb 2026 3:22 PM IST













