BJP पर कांग्रेस का तंज: पूर्व CM हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने ED, CBI, IT विभाग पर साधा निशाना, बोले- 'लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान जारी'

पूर्व CM हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी पर राहुल गांधी ने ED, CBI, IT विभाग पर साधा निशाना, बोले- लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान जारी
  • पूर्व CM हेमंत सोरेन हुए गिरफ्तार
  • राहुल गांधी ने ED, CBI, IT विभाग पर साधा निशाना
  • राहुल गांधी बोले- 'लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान जारी'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद कथित रांची जमीन घोटला मामले में उन्होंने ईडी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ईडी, सीबीआई और आईटी विभाग पर निशाना साधा। साथ ही, राहुल गांधी ने इन सभी विभागों को बीजेपी की सेल करार दिया। ट्विटर के माध्यम से राहुल ने कहा कि भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह कर रही है।

'लोकतंत्र को तबाह कर रही है बीजेपी'

राहुल गांधी ने कहा, "ED, CBI, IT आदि अब सरकारी एजेंसियां नहीं रहीं, अब यह भाजपा की ‘विपक्ष मिटाओ सेल’ बन चुकी हैं। खुद भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा सत्ता की सनक में लोकतंत्र को तबाह करने का अभियान चला रही है।"

'हम डरेंगे नहीं'- कांग्रेस नेता

इस पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "जो मोदी जी के साथ नहीं गया, वो जेल जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री, श्री हेमंत सोरेन पर ED लगाकर उनका त्यागपत्र देने को मजबूर करना संघवाद की धज्जियाँ उड़ाना है। पीएमएलए के प्रावधानों को कठोर बनाकर विपक्ष के नेताओं को डराना-धमकाना, भाजपा की टूल किट का हिस्सा है। षड्यंत्र के तहत एक-एक करके विपक्ष की सरकारों को अस्थिर करने का भाजपाई काम जारी है। भाजपा की वॉशिंग मशीन में जो चला गया वो सफ़ेदी की चमकार से साफ़ है, जो नहीं गया वो दाग़दार है ? तानाशाही से लोकतंत्र को अगर बचाना है तो भाजपा को हराना होगा। हम डरेंगे नहीं, संसद से सड़क तक लड़ते रहेंगे।"

भ्रम में है बीजेपी- प्रियंका गांधी

इधर, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा, "विपक्ष मुक्त संसद, लोकतंत्र मुक्त भारत, सवाल मुक्त मीडिया और सौहार्द मुक्त जनता - भाजपा सरकार का यही लक्ष्य है। सारे राज्यों में एक-एक करके सरकारें गिराई जा रही हैं। विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जो भाजपा में नहीं जाएगा, वह जेल जाएगा। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी को ED लगाकर प्रताड़ित करना और उन्हें इस्तीफ़ा देने पर मजबूर करना इसी कुत्सित अभियान का हिस्सा है। भाजपा को यह भ्रम है कि वह 140 करोड़ लोगों की आवाज को कुचल सकती है। जनता हर जुल्म का जवाब देगी।

यह भी पढ़े -ईडी सीएम सोरेन को किसी पल कर सकती है गिरफ्तार, नई सरकार का दावा लेकर राजभवन जा रहे विधायक

Created On :   31 Jan 2024 5:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story