बीजेपी कार्यकर्ता महाकुंभ: भोपाल पहुंचे पीएम मोदी, कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना, कहा - मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति

भोपाल पहुंचे पीएम मोदी, कांग्रेस पर साधा जमकर निशाना, कहा - मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति
  • भोपाल दौरे पर हैं पीएम मोदी
  • कार्यकर्ता महाकुंभ में लिया हिस्सा
  • पार्टी ने किया 10 लाख कार्यकर्ता जुटने का दावा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचे। यहां वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि 2013 से शुरू हुए इस कार्यकर्ता महाकुंभ को हर 5 साल में आयोजित किया जाता है। तीनों ही बार पीएम मोदी मुख्य वक्ता के रूप में इस कार्यक्रम का हिस्सा बने हैं। बीजेपी द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में पूरे राज्य से करीब 10 लाख पार्टी कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।

इससे पहले पीएम मोदी आज सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर राजाभोज एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां से वो हेलीकॉप्टर के माध्यम से जम्बूरी मैदान पर पहुंचे। यहां पहुंचने पर पीएम एक ओपन जीप में बैठकर सभा स्थल तक पहुंचे। जीप में उनके साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद थे।

Live Updates

  • 25 Sep 2023 8:43 AM GMT

    सनातन को समाप्त करना चाहता है घमंडिया गठबंधन

    पीएम मोदी ने कांग्रेस के साथ विपक्षी पार्टियों के गठबंधन इंडिया पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा 'कांग्रेस और उसका घमंडिया गठबंधन हमारी विरातस और सनातन को समाप्त करना चाहता है। ऐसे दलों से मध्य प्रदेश को बहुत सावधान रहना होगा।' उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस पहले बर्बाद हुई, अब दिवालिया हो गई है। पार्टी ने अपना ठेका  दूसरों को दे दिया है। यह ठेका कुछ अर्बन नक्सलियों के पास है। कांग्रेस जमीन पर भी खोखली हो रही है।'

  • 25 Sep 2023 8:38 AM GMT

    पुरानी मानसिकता पर चल रही कांग्रेस

    पीएम ने कहा, 'कांग्रेस आज भी उसी पुराने ढर्रे और पुरानी मानसिकता पर चल रही है। चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए इनके नेताओं के लिए गरीब का जीवन माएने नहीं रखता है, कांग्रेस के लिए गरीब किसान का खेत फोटो सेशन का मैदान है। इन्होंने अतीत में भी यही काम किया और आज भी यह कर रहे हैं।'

  • 25 Sep 2023 8:36 AM GMT

    कांग्रेस को न मिले दोबारा मौका

    पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए  कहा कि, कांग्रेस को सत्ता में आने का मौका नही मिलना चाहिए, वरना राज्य को इसका बड़ा नुकसान होगा। पीएम ने कहा, मध्य प्रदेश में आने वाले चुनाव बहुत अहम हैं। इतने महत्वपूर्ण समय में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला और तुष्टीकरण की राजनीति करने वाली कांग्रेस को जरा भी मौका मिल गया तो मध्य प्रदेश को बहुत बड़ा नुकसान होगा।

  • 25 Sep 2023 8:33 AM GMT

    बीजेपी ने मध्यप्रदेश को दी नई ऊर्जा - पीएम मोदी

    भोपाल पहुंचे पीएम मोदी ने कहा, 'भाजपा ने अपने हर कार्यकाल में मध्य प्रदेश को नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया है और इसलिए यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है। उन्होंने चारों तरफ से विकास करता मध्य प्रदेश ही देखा है।'

  • 25 Sep 2023 8:27 AM GMT

    कांग्रेस शासन की पहचान थी कुनीति

    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि, कांग्रेस ने साधन संपन्न राज्य को बीमारू राज्य बना दिया। उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का भष्टाचार। आजादी के बाद मध्य प्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का शासन रहा लेकिन कांग्रेस ने साधन-संपन्न मध्य प्रदेश को बिमारू बना दिया।

Created On :   25 Sep 2023 8:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story