आरोप -निष्काषन और पत्र: सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल का पत्र, कहा मेरी हत्या का असली दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को माना जाए

सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल का पत्र, कहा मेरी हत्या का असली दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को माना जाए
  • हो सकता है कि मेरे पति की तरह मेरी भी हत्या कर दी जाए- विधायक पूजा पाल
  • मेरी हत्या का असली दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को माना जाए
  • अन्याय और विश्वासघात के खिलाफ मेरी आवाज़! पार्टी से निष्कासन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी से निष्कासित विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को पत्र लिखा पत्र में लिखा है, हो सकता है कि मेरे पति की तरह मेरी भी हत्या कर दी जाए। अगर ऐसा होता है, तो मैं सरकार और प्रशासन से मांग करती हूं कि मेरी हत्या का असली दोषी समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव को माना जाए।

इसे लेकर सपा विधायक पाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है ,अन्याय और विश्वासघात के खिलाफ मेरी आवाज़! पार्टी से निष्कासन केवल मेरा नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश की पिछड़ी, दलित और गरीब जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास है। मैंने संघर्ष किया है और आगे भी न्याय की लड़ाई लड़ती रहूँगी।

Created On :   23 Aug 2025 1:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story