भारत जोड़ो न्याय यात्रा: राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान आदिवासी समुदाय को लेकर कही बड़ी बात, बोले- 'आप वनवासी नहीं हिंदुस्तान के असली मालिक हैं'

राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान आदिवासी समुदाय को लेकर कही बड़ी बात, बोले- आप वनवासी नहीं हिंदुस्तान के असली मालिक हैं
  • अग्निवीर योजना को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना
  • राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में जारी है
  • आदिवासी समुदाय को राहुल गांधी ने बताया देश का असली मालिक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्रा मध्य प्रदेश में गुजर रही है। राहुल गांधी आज एमपी के बदनावर पहुंचे। जहां उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी केंद्र पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ समय पहले मैंने एक वीडियो में देखा कि बीजेपी का एक नेता आदिवासी युवा पर पेशाब कर रहा था। आखिर ये कैसी सोच है? ये बीजेपी की विचारधारा है। ये सिर्फ आदिवासियों के साथ ही नहीं एससी, एसटी और गरीबों के साथ हो रहा है।

देश के असली मालिक आदिवासी- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, 'आप 'वनवासी' नहीं हैं, आप हिंदुस्तान के असली मालिक हैं। इसी बात को समझकर कांग्रेस ने ट्राइबल बिल, पेसा कानून और भूमि अधिग्रहण बिल दिया। आपकी जमीन आपको वापस दी क्योंकि हम आपको 'आदिवासी' मानते हैं। मध्य प्रदेश में करीब 24% और पूरे देश में 8% आदिवासी हैं। लेकिन जब आप देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के मैनेजमेंट की लिस्ट देखेंगे, आपको एक भी मालिक आदिवासी वर्ग का नहीं मिलेगा।'

राहुल गांधी ने वादा किया कि देश में जातिगत जनगणना करवाएंगे। वह किसानों को MSP की कानूनी गारंटी देंगे। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ 2% लोगों ने हिंदुस्तान पर कब्जा कर लिया है। अडानी जी सेब, एयरपोर्ट, पोर्ट, फूड स्टोरेज का बिजनेस करते हैं और आप सिर्फ देखते ही रह जाते हैं। आप लाखों रुपए खर्च कर पढ़ाई करते हैं, लेकिन जब रोजगार का समय आता है तो आपके पास रोजगार नहीं होता है। क्योंकि, पीएम मोदी ने जीएसटी, नोटबंदी कर छोटे व्यपारियों को खत्म कर दिया है।

किसानों का कर्ज माफ नहीं किए मोदी सरकार- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा कि देश में फैले अन्याय के विरुद्ध न्याय योद्धाओं की जंग जारी है। हम देश में आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर न्याय को स्थापित करके रहेंगे। मोदी सरकार ने हिंदुस्तान के अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ कर दिया है। लेकिन किसानों का एक भी रुपए माफ नहीं किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की 'अग्निवीर' योजना देश के युवाओं को पसंद नहीं है। लेकिन ये योजना अडानी को पसंद है। क्योंकि जो पैसा सैनिकों की पेंशन, उनकी कैंटीन के लिए जाता था, वो अब अडानी के बैंक अकाउंट में जाएगा।

Created On :   6 March 2024 3:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story