राहुल गांधी का दौरा: बिहार पहुंचे राहुल गांधी, 'पलायल रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में हुए शामिल, अंबानी-अदाणी पर ये क्या बोल गए कांग्रस सांसद

बिहार पहुंचे राहुल गांधी, पलायल रोको, नौकरी दो पदयात्रा में हुए शामिल, अंबानी-अदाणी पर ये क्या बोल गए कांग्रस सांसद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बीच सोमवार (7 अप्रैल) को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार पहुंचे। कांग्रेस सांसद कन्हैया कुमार की 'पलायल रोको, नौकरी दो' पदयात्रा में शामिल हुए। यह पदयात्रा बेगूसराय में चल रही है। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रस समर्थकों ने पार्टी का झंडा लहराकर राहुल गांधी का साथ दिया। राज्य में चुनाव होने वाले हैं इसलिए नेता प्रतिपक्ष बिलकुल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। बीते 4 महीनों में यह बिहार में उनका तीसरा दौरा है।

यह भी पढ़े -'इस संशोधन से वक्फ की संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वाले परेशान...आम मुसलमानों को मिलेगा फायद', वक्फ संशोधन बिल को लेकर बोले मनोज तिवारी

संविधान की करना चाहते हैं रक्षा- राहुल गांधी

राहुल गांधी राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में 'संविधान सुरक्षा सम्मेलन' कार्यक्रम में भी शामिल हुए। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने बिहार की टीम को साफ बता दिया है कि आपका काम बिहार के गरीबों का नेतृत्व करना है। आपको गरीबों, दलितों को आगे बढ़ाना है। हम आपको राजनीति में लाकर बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं। जो आज बिहार में हो रहा। जो एनडीए की सरकार बिहार में कर रही है। चुने हुए अरबपतियों के जरिए राजनीति चल रही है।

अंबानी-अदाणी को लेकर क्या कहा?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अंबानी-अदाणी की राजनीति चल रही, उसको हम हराने जा रहे हैं। हम जानते हैं कि इस देश को बिहार की जनता डायरेक्शन देती है। हम सबसे जरूरी लक्ष्य संविधान की रक्षा करना चाहते हैं। पहले पीएम मोदी चार सौ पार का नारा देते थे तो INDI गठबंधन सामने आया तो रिजल्ट सबके सामने है। आपने लोकसभा चुनाव में संविधान को बचाने का काम किया। जहां भी मेरी जरूरत होगी आप मुझे बुलाओ मैं हाजिर हो जाऊंगा। आपकी लड़ाई मेरी लड़ाई है।

Created On :   7 April 2025 4:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story