सियासी घमासान: राहुल गांधी ने महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना- 'गुमराह करना छोड़ जल्दी से लागू करे कानून'

राहुल गांधी ने महिला आरक्षण को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना-  गुमराह करना छोड़ जल्दी से लागू करे कानून
  • महिला आरक्षण बिल दोनों सदनों से पास
  • बिल को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल राज्यसभा और लोकसभा से पारित हो चुका है लेकिन अब सियासत भी तेज होती हुई दिखाई दे रही है। पीएम मोदी ने आज यानी 22 सितंबर को महिला आरक्षण बिल को लेकर दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में महिलाओं को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने इस बिल को ऐतिहासिक और महिला सशक्तिकरण बताया। पीएम मोदी ने पिछली सरकारों का भी जिक्र किया और कहा कि तीन दशक से ये बिल लटका रहा लेकिन अब हमारी सरकार ने बिना किसी बाधा से दोनों सदनों से पारित करा दिया है, जो एक बड़ी कामयाबी है। अब इसी को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। साथ ही राहुल ने महिला आरक्षण बिल को तुरंत लागू करने की मांग की है।

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने दिल्ली स्थिति कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला आरक्षण बिल पर कहा, "संसद के इस विशेष सत्र का मुख्य मुद्दा महिला आरक्षण था। लेकिन इसके साथ दो शर्तें भी थीं कि महिला आरक्षण करने से पहले जनगणना और परिसीमन करवाना होगा, जिसे करने में कई साल लगेंगे। सच्चाई ये है कि महिला आरक्षण को आज लागू किया जा सकता है। संसद और विधानसभा में महिलाओं को आरक्षण दिया जा सकता है। लेकिन मोदी सरकार ये नहीं करना चाहती, वो सिर्फ गुमराह कर रही है।"

महिला आरक्षण बिल पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

बीजेपी महिला सांसदों ने आज (22 सितंबर) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत दिल्ली स्थित भाजपा कार्यलय में किया। पीएम मोदी दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यलय पहुंचे तो वहां उपस्थित सभी महिलाओं ने उन पर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि, महिला आरक्षण बिल तीन दशक से अटका हुआ था लेकिन हमने इसे दोनों सदनों से पारित करा दिया है, जो सीधे तौर पर महिलाओं को फायदा मिलेगा। पिछ्ली सरकारों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, अन्य सरकारों ने केवल लीपापोती का काम किया है नहीं तो अब तक इसे लागू कर दिया गया होता।

Created On :   22 Sep 2023 7:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story