कर्नाटक सत्ता परविर्तन: सिद्धारमैया-शिवकुमार की दिल्ली में आज पार्टी आलाकमान सोनिया-राहुल गांधी के साथ बैठक, नई सरकार को लेकर मंथन जारी

सिद्धारमैया-शिवकुमार की दिल्ली में आज पार्टी आलाकमान सोनिया-राहुल गांधी के साथ बैठक, नई सरकार को लेकर मंथन जारी
कर्नाटक में कांग्रेस 4 डिप्टी सीएम और जातीय संतुलन पर फोकस कर रही है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। कर्नाटक के निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पहुंचे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे।

कर्नाटक सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया आज दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रीय राजधानी में उनकी मुलाकात सोनिया गांधी और राहुल गांधी से होनी है, इसके बाद उनके आगे के कार्यक्रम तय होगे। अब खबर ये भी सामने आई है डी के शिवकुमार भी दिल्ली पहुंचे है।

सीएम पद से सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में नए नेतृत्व और मंत्रिमंडल के गठन को लेकर हलचल तेज है। अब सूत्रों से संकेत मिल रहे हैं कि कर्नाटक में पार्टी हाईकमान चार डिप्टी सीएम बना सकता हैं। राज्यपाल ने सिद्धारमैया के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है, इसके बाद कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की तस्वीर साफ हो गई है।

विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस हाईकमान नई कर्नाटक सरकार में पार्टी के नए चेहरों को मौका देने और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर विचार कर रही है। सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए चार डिप्टी सीएम नियुक्त करने का विचार कर रही है। इसका उद्देश्य प्रदेश के विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देना है। खबरों के मुताबिक नए मंत्रिमंडल में सिद्धारमैया कैबिनेट के कई मौजूदा मंत्रियों को जगह मिलने की उम्मीद कम है। कांग्रेस पार्टी नए युवा चेहरों को मौका देना चाहती है।

Created On :  

Tags

Next Story