मानसून सत्र: तीसरे दिन भी दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामे और नारेबाजी के चलते दोपहर तक स्थगित, थोड़ी देर में फिर होगी शुरु

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून सत्र के तीसरे दिन दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दलों के सांसदों ने नारेबाजी और हंगामा किया, जिसके चलते दोनों ही सदनों की कार्यवाही दोपहर तक स्थगित हो गई। बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा में विपक्षी सांसदों का प्लेकार्ड लिए हंगामा जारी। सदन की कार्यवाही आज दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हुई।
राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद के मानसून सत्र में तीसरे दिन की कार्यवाही से पहले कहा, संघ प्रमुख भागवत जवाहरलाल नेहरू की पुस्तक 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' को खारिज करते हैं। विश्वविद्यालयों में इतिहास के प्रोफेसरों की बातों को भी नकार दिया। खड़गे ने कहा आरएसएस का इतिहास देश के इतिहास से अलग है। ये सब उन्होंने भागवत के बयान के जवाब में प्रतिक्रियास्वरूप कही।
सीपीआई सांसद पी संदोष कुमार ने भी बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा की मांग करने के लिए कई राज्यसभा सांसदों ने कार्यस्थगन प्रस्ताव दिया। उन्होंने संसदीय नियमावली के नियम 267 के तहत राज्यसभा में कार्य स्थगन का नोटिस दिया है। दिल्ली में जबरन बेदखली की वजह से पैदा हुए गंभीर मानवीय संकट पर चर्चा की मांग करने के लिए आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने भी राज्यसभा में नियम 267 के तहत कार्य स्थगन का नोटिस दिया है।
Created On :   23 July 2025 12:18 PM IST