चुनावी राज्यों का ओपिनियन पोल: 2 राज्यों में कांटे की टक्कर तो दो में हो सकता है तख्ता पलट, चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद जानिए क्या कहता है ओपिनियन पोल!

- 2 राज्यों में कांटे की टक्कर तो दो में हो सकता है तख्ता पलट
 - मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
 
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मिजोरम में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी शंखनाद हो चुका है। सोमवार को निर्वाचन आयोग ने इन सभी राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान कर दिया है। अगले महीने इन सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। इस बीच एबीपी न्यूज के सी वोटर सर्वे ने इन राज्यों में चुनावी माहौल भांपने के लिए एक ताजा सर्वे किया है। जिसमें करीब 90 हजार लोगों को शामिल किया गया है। सर्वे के नतीजे बेहद चौंकाने वाले हैं।
ओपिनियन पोल के मुताबिक, तेलंगाना में इस बार मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव (केसीआर) को झटका लग सकता है। वहीं, राजस्थान में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन होने की उम्मीद है। अगर आंकड़े सही साबित होते हैं तो यहां पर बीजेपी की सरकार वापस आ सकती है। मिजोरम में जोरमथंगा की पार्टी भले ही लीड लेती हुई दिखाई दे रही है। लेकिन मिजोरम में हंग असेंबली (त्रिशंकु विधानसभा) बनती हुई भी दिखाई दे रही है। मध्य प्रदेश और छत्तसीगढ़ में बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है।
मध्य प्रदेश में किसे कितनी सीट?
मध्य प्रदेश में सी-वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, राज्य की कुल 230 सीटों में से कांग्रेस के खाते में 113-125 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं, बीजेपी को 104-116 सीटें मिलने का अनुमान हैं। बीएसपी को शून्य से 2 सीटें मिलने के आसार हैं। इसके अलावा अन्य को शून्य से 3 सीटें मिल सकती है।
स्रोत- सी वोटर
कुल सीट- 230
पार्टी  | सीट  | 
कांग्रेस  | 113-125  | 
बीजेपी  | 104-116  | 
बीएसपी  | 0-2  | 
अन्य  | 0-3  | 
तेलंगाना में किसे कितनी सीट?
एबीपी न्यूज सी-वोटर सर्वे के मुताबिक, तेलगांना में कांग्रेस पार्टी राज्य की कुल 119 विधानसभा सीटों में 48-60 सीटें जीत सकती है। वहीं, राज्य की सत्ताधारी पार्टी बीआरएस को 43 से 55 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे में बीजेपी एक बार फिर राज्य की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है। लेकिन बीजेपी को यहां केवल 5 से 11 सीटें मिलने के आसार हैं। जबकि, अन्य के खाते में 5-11 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।
तेलंगाना में किसे कितनी सीट?
स्रोत- सी वोटर
कुल सीट- 119
पार्टी  | सीट  | 
कांग्रेस  | 48-60  | 
बीजेपी  | 5-11  | 
बीआरएस  | 43-55  | 
अन्य  | 5-11  | 
मिजोरम में किसे कितनी सीट?
मिजोरम में सी-वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, राज्य की कुल 40 सीटों में सत्ताधारी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 13 से 17 सीटें मिलने के आसार हैं। वहीं, कांग्रेस को 10-14 और पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को 9-13 सीटें मिलने के अनुमान हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 1-3 सीटें जा सकती हैं।
कुल सीट- 40
स्रोत- सी वोटर
पार्टी  | सीट  | 
एमएनएफ  | 13-17  | 
कांग्रेस  | 10-14  | 
जेडपीएम  | 9-13  | 
अन्य   | 1-3  | 
छत्तीसगढ़ में किसे कितनी सीट?
ओपिनियन पोल के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कुल 90 सीटों में से कांग्रेस को 45 से 51 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं। बीजेपी को 39 से 45 सीटें मिलने आसार हैं। इसके अलावा अन्य को शून्य से 2 सीटें मिलने की उम्मीद हैं। 
स्रोत-सी वोटर
कुल सीट- 90
पार्टी  | सीट  | 
कांग्रेस  | 45-51  | 
बीजेपी  | 39-45  | 
अन्य  | 0-2  | 
राजस्थान में किसे कितनी सीट?
सी-वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक, राजस्थान में कुल 200 सीटों में से बीजेपी के खाते में 127-137 सीटें जा सकती हैं। राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस को 59-69 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा हैं। वहीं, अन्य को 2-6 सीटें मिल सकती हैं।
स्रोत- सी वोटर
कुल सीट- 200
पार्टी  | सीट  | 
कांग्रेस  | 59-69  | 
बीजेपी  | 127-137  | 
अन्य  | 2-6  | 
Created On :   10 Oct 2023 2:12 PM IST












