लोकतंत्र बचाओ महारैली: उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ, कहा - तानाशाही की राह पर बढ़ रहा देश

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी को लिया आड़े हाथ, कहा - तानाशाही की राह पर बढ़ रहा देश
  • रामलीला मैदान में 'लोकतंत्र बचाओ महारैली' का हुआ आयोजन
  • उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर साधा निशाना
  • बोले - देश में बढ़ रहा तानाशाह

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजाधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्ष के इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने 'लोकतंत्र बचाओ महारैली' का आयोजन किया। इस रैली में शिवसेना (यूबीटी) सुप्रीमो ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि देश तानाशाही की राह में जा रहा है। इसके साथ ही उद्धव ठाकरे ने 'एक व्यक्ति और एक पार्टी की सरकार' को भारत के लिए बड़ा खतरा भी बताया है। इस दौरान उन्होंने रैली में मौजूद लोगों से कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को हराकर अबकी बार, 'भाजपा तड़ीपार' की नारेबाजी करें।

इंडिया ब्लॉक के नेताओं की इस विशाल रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के अध्यक्ष शरद पवार, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी, नेशनल कांफ्रेंस के फॉरूक अब्दुल्ला और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव भी उपस्थित रहे थे।

उद्धव का बीजेपी पर हमला

रैली में महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा, "बीते कुछ दिनों से देश के तानाशाही की ओर बढ़ने की संभावनाएं जताई जा रही थी। ऐसे में अब यह एक सच्चाई बन चुकी है।" इसके साथ ही उन्होंने एक व्यक्ति और एक पार्टी की सरकार' को खतरा बताया है। उद्धव ने आगों से आह्वान करते हुए कहा, " अब देश में हमें एकजुट सरकार को चलाना होगा।" उन्होंने कहा, " सभी प्रांतों का सम्मान करने वाली सरकार बनाने से ही देश बच सकता है।"

उद्धव ने आगे कहा, "हम आगमी चुनाव के लिए एकजुट नहीं है, बल्कि हम लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे आए हैं।" उन्होंने कहा, " ऐसी सरकार को सत्ता में आने से जरूर रोकना चाहिए, जो किसानों को आतंकवादी ठहराती हो। जिस तरह से किसनों को दिल्ली में प्रवेश करने से पाबंदी लगाई गई, ठीक उसी तरह हमें भाजपा को (दिल्ली) सत्ता में प्रवेश करने से रोकना होगा।" शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने कहा, "मैं आप लोगों से आह्वान करता हूं कि तानाशाही के विरोध में 'अबकी बार, भाजपा तड़ीपार' का नारा लगाना होगा।

दिल्ली और झारखंड के पूर्व सीएम पर दिया बयान

इतना ही नहीं, बल्कि उद्धव ठाकरे ने दिल्ली सीएम और झारखंड के पूर्व सीएम की गिरफ्तारी होने पर उनकी पत्नी के प्रति समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन के साथ पूरा देश है।

Created On :   31 March 2024 10:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story