लोकसभा चुनाव 2024: चेन्नई में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया रोड शो, बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगे वोट

चेन्नई में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया रोड शो, बीजेपी उम्मीदवार के लिए मांगे वोट
  • भाजपा तमिलनाडु में इतिहास रचने वाली है- अनुराग ठाकुर
  • बीजेपी उम्मीदवार के लिए अनुराग ठाकुर ने किया प्रचार
  • जनता PM मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं- अनुराग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु के चेन्नई संसदीय सीट पर पहले चरण में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। बीजेपी ने यहां से विनोद पी सेल्वाम को उम्मीदवार बनाया है। सोमवार को बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चेन्नई में विनोद पी सेल्वाम के समर्थन में रोड़ शो किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर के निशाने पर कांग्रेस रही। साथ ही, अनुराग ठाकुर ने कहा कि तमिलनाडु इतिहास रचने वाला है।

रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "मैं पिछले 24 सालों से चन्नई आ रहा हूं लेकिन अगर यहां कुछ बदला है तो वह है लोगों का भाजपा के लिए प्यार। वे PM मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। कांग्रेस जो 60 सालों में नहीं कर पाई वह PM मोदी ने 10 सालों में करके दिखाया है।"

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "यहां लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। भाजपा तमिलनाडु में इतिहास रचने वाली है। यहां हर जगह से एक ही आवाज़ आ रही है 'मेरी पसंद मोदी'। PM मोदी तमिलनाडु के लोगों के हृदय में बसते हैं।"

Created On :   8 April 2024 4:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story