यूपी कांग्रेस नेताओं ने सपा के साथ गठबंधन का किया विरोध

यूपी कांग्रेस नेताओं ने सपा के साथ गठबंधन का किया विरोध

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। 60 महिलाओं समेत 250 से अधिक कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ किसी भी तरह के गठबंधन का विरोध किया है। मंगलवार को पार्टी की बैठक में कांग्रेस सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि गठबंधन से उत्तर प्रदेश में पार्टी को कोई फायदा नहीं हुआ है। सात घंटे से ज्यादा समय तक चली इस बैठक की अध्यक्षता यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने की। बैठक में कोई केंद्रीय नेता मौजूद नहीं था।

पार्टी के एक नेता ने कहा कि एसपी के साथ गठबंधन से कांग्रेस का नेतृत्व आगे नहीं बढ़े़ेगा। एक सपा विरोधी मतदाता कांग्रेस विरोधी भी बन जाता है। गठबंधन मदद करने के बजाय हमारी चुनावी संभावनाओं को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं एक अन्य नेता ने कहा कि कर्नाटक में मुसलमानों ने कांग्रेस पर अपना भरोसा जताया है। इसको देखते हुुए पार्टी को उम्‍मीद रखनी चहिए।

इस बीच प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा। दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने पार्टी बैठक के लिए कोई संदेश तक नहीं भेजा। 2022 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद प्रियंका को यूपी का दौरा किए एक साल हो गया है। रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ प्रियंका गांधी ही थीं, जिन्होंने राहुल गांधी द्वारा व्यक्त की गई आपत्तियों के बावजूद 2017 के विधानसभा चुनावों में सपा के साथ गठबंधन पर जोर दिया था। गठबंधन विनाशकारी साबित हुआ और चुनाव के तुरंत बाद टूट गया।

(आईएएनएस)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 July 2023 4:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story