लोकसभा चुनाव 2024: पांचवे चरण में मैदान में भिड़ेंगे दिग्गज कैंडिडेट्स, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र की सीटों पर होगी कांटे की टक्कर

पांचवे चरण में मैदान में भिड़ेंगे दिग्गज कैंडिडेट्स, उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र की सीटों पर होगी कांटे की टक्कर
  • देश में 20 मई को लोकसभा चुनाव का पांचवा चरण
  • चुनावी मैदान में 8 राज्यों की 49 सीटों पर 695 कैंडिडेट्स
  • उत्तरप्रदेश और महाराष्ट्र की सीटे अहम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सात में से चौथे चरण का मतदान सोमवार को संपन्न हुआ। इसके साथ लोकसभा की कुल 543 सीटों में से 379 सीटें कवर हो गई हैं। जिसमें 9 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की कुल 96 सीटों पर मतदाताओं ने वोट डालें। इसके साथ ही मैदान में कुल 1717 कैंडिडेट्स के भाग्य का फैसला मतदान पेटी में कैद हो गया है। इसके बाद अब अगले यानी पांचवे चरण का मतदान 20 मई को होने जा रहा है। इसमें 8 राज्यों की 49 सीटों पर 695 कैंडिडेट्स को शामिल किया गया है। इस चरण में बिहार की 5, जम्मू कश्मीर की 1, महाराष्ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की 7, झारखंड की 3 और ओडिशा की 5 और उत्तरप्रदेश की 13 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। गौरतलब है कि पांचवे चरण में अधिकतर सीटों पर भाजपा की क्षेत्रीय दलों से टक्कर होने जा रही है।

पांचवे चरण में दिग्गज कैंडिडेट्स

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 66.1, दूसरे चरण में 66.7, तीसरे चरण में 65.7 और चौथे चरण में 67.3 प्रतिशत वोटिंग हुई। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में चार चरणों का वोटिंग प्रतिशत कम रहा। पांचवे चरण के मुकाबले में हाईप्रोफाइल सीट पर कई दिग्गज नेताओं एक दूसरे से भिड़ेंगे। इसमें यूपी की लखनऊ सीट से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी और रायबरेली सीट से राहुल गांधी मैदान में है। जबकि महाराष्ट्र में मुंबई मध्य से उज्ज्वल निकम और मुंबई उत्तर से पीयूष गोयल का नाम शामिल है। इसके अलावा बिहार में हाजीपुर सीट से चिराग पासवान और सारण सीट पर राजीव प्रताप रुढी और रोहिणी आचार्य के बीच मुकाबला है।

महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर

इस बार के चरण में महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश की सीटें सुर्खियों में है। महाराष्ट्र की 13 सीटों पर मतदान होना है। खासतौर पर महाराष्ट्र में एनडीए और एमवीए गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर होने वाली है। जहां की 13 सीटों पर कैंडिडेट्स में भिड़ंत होगी। यूपी की बात करें तो यहां की सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच तगड़ा मुकाबला है।

Created On :   14 May 2024 2:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story