West Bengal News: बंगाल की राजनीति के लिए आज का दिन अहम, सुवेंदु कैबिनेट का होगा विस्तार, ये मंत्री ले सकते हैं शपथ

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में सोमवार, 1 जून को नई सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। इस दौरान 35 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11 बजे लोकभवन में होगा, जहां राज्यपाल आर. एन. रवि सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाएंगे।
यह भी पढ़े -नतीजों में आप सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी ,दूसरे स्थान पर रही कांग्रेस, सीएम मान ने कहा लोगों ने आप के धर्मनिरपेक्ष प्रशासन को दी मान्यता
मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं के नामों को लेकर चर्चा तेज है। सूत्रों के अनुसार, कई विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। संभावित नामों में शंकर घोष, मालती राव रॉय, मनोज उरांव, बिशाल लामा, दीपक बर्मन, आनंदमय बर्मन, तपस रॉय, शरद्वात मुखर्जी, पूर्णिमा चक्रवर्ती और इंद्रनील खान शामिल हैं।
यह भी पढ़े -'सभी आरोपी बीजेपी और आरएसएस के समर्थक...' नीट पेपर लीक मामले में उद्धव गुट के नेता ने महाराष्ट्र और केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप
इसके अलावा जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, उमेश राय, अशोक डिंडा, अर्जुन सिंह, सुमित्रा चट्टोपाध्याय, सुमना सरकार, गौरीशंकर घोष, रूपा गंगोपाध्याय और गार्गी दास घोष के नाम भी संभावित मंत्रियों की सूची में बताए जा रहे हैं। हालांकि, अंतिम फैसला शपथ ग्रहण से पहले ही साफ हो पाएगा कि किन नेताओं को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलती है।
Created On :  

