Maithili Thakur: विपक्ष से क्या उम्मीद... लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान पर मैथिली ठाकुर ने दिया करारा जवाब

डिजिटल डेस्क, पटना। लोकसभा सांसद राहुल गांधी गुरुवार (21 मई) को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को गद्दार बताया। जिस पर NDA नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। इसी बीच बिहार भाजपा की युवा विधायक मैथिली ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है।
मैथली ठाकुर ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा?
पटना में मीडिया से बातचीत में मैथिली ठाकुर ने राहुल गांधी के बयान पर कहा, "हम विपक्ष से क्या उम्मीद कर सकते हैं… एक भाषा का चयन करना बहुत जरूरी है… लेकिन कुछ कारण है इसलिए राहुल गांधी, राहुल गांधी हैं और पीएम मोदी, पीएम मोदी हैं। ये अंतर साफ-साफ लोग भी देख सकते हैं।"
राहुल गांधी पर फिर भड़के गिरिराज सिंह
राहुल गांधी के बयान पर बीते बुधवार (20 मई) को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी थी। आज (गुरुवार) फिर उन्होंने हमला बोला. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की देश में जमीन खिसक चुकी है। अब वह कांग्रेस रही नहीं जो कांग्रेस आजादी के समय थी। यह माओवादी, मुस्लिम कांग्रेस बन गई है।
गिरिराज सिंह ने कहा, "पीएम मोदी को जितनी गालियां इन लोगों ने दी है... ये लोग चाहे जितनी गालियां दें, देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी को प्यार करती है... वे (राहुल गांधी) भ्रष्टाचार के दलदल में फंसे हैं, बेल पर हैं और उन्होंने पीएम मोदी के लिए जिस भाषा का प्रयोग किया वह भाषा नेता प्रतिपक्ष की नहीं हो सकती। प्रधानमंत्री मोदी हर संकट में देश के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।"
Created On :   21 May 2026 11:24 PM IST












