नए सीएम: कौन हैं विष्णुदेव साय? जिनके नाम पर बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के रूप में जताया भरोसा

कौन हैं विष्णुदेव साय? जिनके नाम पर बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के रूप में जताया भरोसा
  • छत्तीसगढ़ को मिला आदिवासी सीएम
  • विष्णुदेव साय होंगे अगले सीएम

डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक हफ्ते के बाद मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है। बीजेपी के दिग्गज नेता और प्रदेश के कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक विष्णुदेव साय अब छत्तीसगढ़ के नए सीएम होंगे। इनके नाम को लेकर अंदर खाने से ही चर्चा चल रही थी। कहा जा रहा है कि इनके नाम पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुहर लगाई है। बीते दिनों ही बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी तब से अटकलें लगाई जा रही थी कि बहुत जल्द ही सीएम के नाम का ऐलान हो सकता है। अब अटकलों का बाजार खत्म हो चुका है। छत्तीसगढ़ को विष्णुदेव साव के रूप में अपना नया सीएम मिल चुका है।

कौन हैं विष्णुदेव साय?

विष्णुदेव साय छत्तसीगढ़ के कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक चुनकर आए हैं। वे राज्य के आदिवासी समुदाय से आते हैं। बीजेपी ने इस बार आदिवासी समुदाय से विष्णुदेव राय को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। विष्णुदेव साय साल 2020 में छत्तसीगढ़ में बतौर बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर भी पदभार संभाल चुके हैं। वे सांसद और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। साय संघ के करीबी नेता भी माने जाते हैं। साथ ही, वह रमन सिंह के भी करीबी हैं। साल 1999 से 2014 तक वह रायगढ़ से सांसद रहे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में साय को केंद्र में मंत्री भी बनाया गया था। जिसके बाद वे संगठन पद से इस्तीफ़ा दे दिए थे। विष्णुदेव साय चार बार के सांसद और तीन बार के विधायक भी रहे हैं। ऐसे में विष्णुदेव साय के पास अनुभव की कोई कमी नहीं है।

साय का राजनीति सफर

विष्णु देव साय ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत साल 1990 से शुरू किया। वह 1990 से 1998 तक संयुक्त मध्य प्रदेश विधानसभा में विधायक रह चुके हैं। साय चार बार लोकसभा से सांसद रह चुके हैं। 1999 से 2019 तक सांसद रहे साय 2014 से 2019 तक मोदी सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। विधायक के तौर पर यह उनका तीसरा कार्यकाल है। साय को 2019 में लोकसभा का टिकट नहीं मिला था। साय की संघ में अच्छी पकड़ मानी जाती है साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के करीबी भी माने जाते हैं।

ये नेता भी थे सीएम के रेस में

विधायक दल की बैठक में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बनने की रेस में बीजेपी की ओर प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव बने हुए थे। लेकिन, अंत में विष्णुदेव साय के नाम पर मुहर लगी। अरुण साव ओबीसी समाज से आते हैं। माना जा रहा है कि वे डिप्टी सीएम बन सकते हैं।

Created On :   10 Dec 2023 10:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story