बड़ा एलान: बीजेपी विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के नए CM होंगे विषणुदेव साय

बीजेपी विधायक दल की बैठक में बड़ा फैसला, छत्तीसगढ़ के नए CM होंगे विषणुदेव साय
  • छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का एलान
  • प्रदेश के नए सीएम होंगे विषणुदेव साय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने एक हफ्ते के बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया है। बीजेपी के दिग्गज नेता और प्रदेश के कुनकुरी विधानसभा सीट से विधायक विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ ने नए सीएम होंगे। इनके नाम को लेकर अंदर खाने से ही चर्चा चल रही थी। कहा जा रहा है कि इनके नाम पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुहर लगाई है। बीते दिनों ही बीजेपी ने छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी तब से अटकलें लगाई जा रही थी कि बहुत जल्द ही सीएम के नाम का एलान हो सकता है। अब पूरे अटकलों का बाजार खत्म हो चुका है। छत्तीसगढ़ को विष्णुदेव साव के रूप में अपना नया सीएम मिल चुका है।

Live Updates

  • 10 Dec 2023 10:41 AM GMT

    प्रदेश को दो डिप्टी सीएम भी मिलेंगे

    छत्तीसगढ़ के सीएम का एलान हो चुका है। प्रदेश के नए सीएम विष्णुदेव साय होंगे। जानकारी ऐसी भी है कि प्रदेश में दो डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे।

  • 10 Dec 2023 10:37 AM GMT

    भाजपा नेता नारायण चंदेल ने क्या कहा?

    छत्तीसगढ़ भाजपा विधायक दल की बैठक पर भाजपा नेता नारायण चंदेल ने कहा, "वे (विष्णुदेव साय) बहुत अच्छे व्यक्ति हैं। हमारे प्रदेश अध्यक्ष हैं। बहुत सहज हैं, सरल हैं, विनम्र हैं और एक ऐसा चेहरा हैं जिसका कोई विरोध नहीं कर पाया।"

  • 10 Dec 2023 9:56 AM GMT

    बीजेपी विधायक दल का बड़ा फैसला

    छत्तीसगढ़ के अगले सीएम विष्णुदेव साय होंगे। बीजेपी विधायक दल की बैठक में ये अहम फैसला लिया गया है। ये आदिवासी समुदाय से आते हैं।

  • 10 Dec 2023 9:42 AM GMT

    सीएम को लेकर इन नामों पर चर्चा

    माना जा है कि अगर भाजपा 2003 से 2018 तक तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके रमन सिंह को नहीं चुनती है तो वह किसी ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) या आदिवासी समुदाय से मुख्यमंत्री को चुनेगी। आदिवासी समुदाय से आने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णु देव साय, विधायक चुने जाने के बाद केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने वाली रेणुका सिंह, राज्य के पूर्व मंत्री रामविचार नेताम और लता उसेंडी तथा विधानसभा के लिए चुने जाने के बाद सांसद पद से इस्तीफा देने वाली गोमती साय दावेदारों में शामिल हैं।

  • 10 Dec 2023 9:23 AM GMT

    रायपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भाजपा के प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक रविवार को शुरू हो गई है। राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन बनने वाला है, आज इस सवाल का जवाब मिल सकता है।

  • 10 Dec 2023 7:15 AM GMT

    2 बजे विधायक दल की बैठक

    छत्तीसगढ़ को लेकर खबर है कि दोपहर दो बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है।

  • 10 Dec 2023 6:30 AM GMT

    थोड़ी ही देर में विधायक दल की बैठक

    छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर सवाल के जवाब में छत्तीसगढ़ के भाजपा पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, "अभी विधायक दल की बैठक होगी। बैठक में तय होगा।"

  • 10 Dec 2023 5:41 AM GMT

    राजस्थान में भी सीएम के नाम पर संस्पेंस बरकरार

    राजस्थान में भी अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए कोई फैसला नहीं हो सका है। राजस्थान के लिए राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया है। आज वह जयपुर पहुंचने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को बीजेपी विधायक दल की बैठक होने वाली है। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो सकता है।

  • 10 Dec 2023 5:38 AM GMT

    दोपहर 2 बजे के बाद सीएम के नाम का एलान!

    छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने को लेकर बीजेपी दफ्तर में हलचल तेज हो गई है। आज सुबह पर्यवेक्षक दिल्ली से रायपुर पहुंचे। यहां उन्होंने बीजेपी नेताओं के साथ बैठक की। वहीं, आज दोपहर 12 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक होने जा रही है। इसमें तीनों पर्यवेक्षक भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद लंच पर विधायकों से पर्यवेक्षक मिलेंगे। लंच के बाद दोपबर दो बजे फिर बैठक होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम का एलान हो सकता है।

  • 10 Dec 2023 4:38 AM GMT

    रायपुर कार्यालय में मंथन

    छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा पर्यवेक्षक और केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन मुंडा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम और छत्तीसगढ़ भाजपा प्रमुख अरुण साव ने रायपुर में भाजपा कार्यालय में मुलाकात की।

Created On :   10 Dec 2023 3:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story