भारत जोड़ो न्याय यात्रा: 'राम मंदिर कार्यक्रम में अमीर दिखे, गरीब क्यों नहीं?..' राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

राम मंदिर कार्यक्रम में अमीर दिखे, गरीब क्यों नहीं?.. राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • राहुल गांधी की यात्रा पहुंची उत्तर प्रदेश
  • राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
  • कांग्रेस नेता ने यात्रा के दौरान बेरोजगारी का उठाया मुद्दा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जारी है। इस बीच उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने मीडिया में कभी किसान या मजदूर का चेहरा नहीं देखा होगा। आप सबने राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा देखी। क्या आपको उसमें गरीब, किसान या मजदूर दिखे? राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में हिंदुस्तान के बड़े-बड़े अमीर लोग थे, लेकिन वहां गरीब, किसान या मजदूर नहीं दिखे। ये अन्याय है। राम मंदिर आयोजन के दौरान अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अडानी और अंबानी दिखाई दिए।

अपनी लाल जीप से आज राहुल गांधी बिहार से यूपी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप मोदी के मित्र हो तो जो भी चाहिए ले लो। जमीन चाहिए ले लो, रेल चाहिए ले लो, जो भी एयरपोर्ट चाहिए ले लो, मोबाइल चाहिए ले लो।

देश में आज दो लोग दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक वे लोग हैं जो हवाई जहाज में उड़ते दिखाई देंगे। जिसमें ऐश्वर्या राय नाचते हुए दिखाई देगी और अमिताभ बच्चन बल्ले-बल्ले करते दिखाई देंगे। शाहरुखान भी दिखाई देंगे। क्रिकेट टीम भी दिखाई देगी। लेकिन इस दौरान कोई भूखा नहीं दिखाई देगा। कोई बेरोजगार दिखाई नहीं दिखाई देगा। कोई अग्निवीर नहीं दिखेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि आपकी जेब से धन निकालकर ये दो तीन अरबपतियों को दे देती है। हिस्दुस्तान में तीन ही मुद्दे हैं। बेरोजगारी, महंगाई और सामाजिक न्याय का मुद्दा।लेकिन ये टीवी पर कभी देखने को नहीं मिलेगा।

इससे पहले राहुल गांधी ने बिहार के सासाराम में कहा कि नरेंद्र मोदी जी ने आज तक किसानों का एक रुपया भी माफ नहीं किया है। लेकिन वे देश के चुनिंदा अरबपतियों का लाखों-करोड़ों रुपए माफ कर चुके हैं। वहीं कांग्रेस सरकार ने किसानों के 70 हजार करोड़ रुपए माफ किए थे, जिस पर मीडिया ने कहा था कि कांग्रेस पैसे बर्बाद कर रही है।

Created On :   16 Feb 2024 2:06 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story