दावा: क्या लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल बनेगा अलग राज्य? ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा

क्या लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल बनेगा अलग राज्य? ओपी राजभर ने किया बड़ा दावा
  • लोकसभा चुनाव के बाद अलग राज्य बनेगा पूर्वांचल- राजभर
  • नया राज्य और नया सरकार मिलेगा पूर्वांचल को- राजभर
  • जल्द होने वाले हैं लोकसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव नजदीक है। सभी पार्टी चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। इस बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल के एक अलग राज्य बनेगा।

रविवार को सुभासपा अध्यक्ष बलिया में आयोजित वंचित शोषित जागरण रैली में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव पर भी जमकर हमला बोला। खुद के दलबदलू कहे जाने के आरोप पर राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव खुद नौ बार दल बदल चुके हैं। वह दो बार बसपा, दो बार आरएलडी, दो बार कांग्रेस के अलावा निषाद पार्टी, भसपा आदि दलों से भी गठबंधन कर चुके हैं। नौ बार सपा के मुखिया ने गठबंधन किया है। फिर भी उन्हें मेरे दो बार दल बदलने से परेशानी हो रही है।

नया राज्य, नया सरकार- राजभर

जनसभा संबोधित करने के बाद राजभर ने पत्रकारों से कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव के बाद पूर्वांचल के एक अलग राज्य बनेगा। इसके बाद एक राज्य को नया मुख्यमंत्री और नया सरकार मिलेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर राजभर ने कहा कि एनडीए की ओर से हमें जितनी सीटें मिलेंगी, हमें मंजूर है। राजभर ने आगे कहा कि इस बार हमारा लक्ष्य राज्य की सभी 80 सीटों पर बीजेपी को जीत दिलाना है और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है।

Created On :   3 March 2024 5:20 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story