Visakhapatnam Accident News: तेल शोधन कारखाने में जोरदार धमाका, आग की लपटों से सहमा पूरा इलाका, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

तेल शोधन कारखाने में जोरदार धमाका, आग की लपटों से सहमा पूरा इलाका, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

डिजिटल डेस्क, अमरावती। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम की HPCL रिफाइनरी में देर रात भीषण आग लग गई। आग की ऊंची लपटें उठने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें आग की लपटे और आसमान में उड़ता काला धुआं दिखाई दे रहा है। यह घटना कैसे हुई इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। हादसे को लेकर अभी किसी तरह का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

DCP ऐश्वर्या रस्तोगी ने कहा कि जैसै ही घटना की जानकारी जैसे ही हमें मिली हम तुरंत मौके पर पहुंच गए। उसी समय 5 फायर टेंडर पहुंचे, फिर और मंगाए गए। जैसे ही रिफाइनरी के आसपास का रिहायशी इलाका भी खाली करा लिया गया है।

अभी धमाके की वजह और नुकसान के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इस रिफाइनरी में पहले भी 2013 में कूलिंग टावर में धमाके से 2 लोगों की मौत हुई थी और 37 लोग घायल हुए थे।

Created On :  

Next Story