रेसिपी: रक्षा बंधन पर अपने भाई को करें डबल खुश! घर पर बनाएं स्वादिष्ट और स्वच्छ बालूशाही, एक बार बना खा लिया तो मन हो जाएगा खुश
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और मीठी यादों से जुड़ा होता है। इस खास दिन पर अगर मिठाई घर पर बन जाए तो त्योहार का मजा और भी बढ़ जाता है। अगर आप भी अपने भाई के लिए कुछ स्वादिष्ट बनाना चाहती हैं लेकिन समझ में नहीं आ रहा कि क्या बनाएं परेशान होने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। क्योंकि ऐसे वक्त बालूशाही बनाना एक बहुत ही शानदार ऑप्शन हो सकता है। बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से नरम बालूशाही खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। इसमें बहुत ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ती। राखी के दिन अपने हाथों से बनाई मिठाई भाई को खिलाने का अपना ही अलग मजा है। तो इस बार बाजार की मिठाई छोड़िए और और चलिए घर पर बालूशाही बनाने की रेसिपी के बारे में जानते हैं।
यह भी पढ़े -रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए खुद बनाना चाहते हैं मिठाई? तो घर पर बनाएं ये शानदार चिकने बेसन के लड्डू, खाकर मन हो जाएगा खुश
बालूशाही बनाने के लिए अहम सामग्री
आटा बनाने के लिए
All-purpose flour (मैदा) - 2.5 cup/350 grams
Salt (नमक) - 1 pinch
Baking powder (बेकिंग पाउडर) - 1 tsp
Ghee (घी) - 1/2 cup/100 grams
Water (पानी) - less than 1/2 cup
Oil/Ghee (तेल/घी) - for frying
Dry fruits (सूखे मेवे) - some
चाश्नी बनाने के लिए
Water (पानी) - 1 cup
Sugar (चीनी) - 2 cup/400 grams
Cardamom powder (इलायची) - 2-3
Food Color (फ़ूड कलर)
Saffron (केसर)
यह भी पढ़े -रक्षाबंधन पर आए मेहमानों को खिलाएं कुछ खास, घर पर बनाएं शानदार कचौड़ी और छोले की सब्जी, एक बार बना लिया तो भर-भरकर मिलेगी तारीफ
वीडियो क्रेडिट- Masala Kitchen
Created On :   22 Aug 2026 7:05 PM IST












