रेसिपी: रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए खुद बनाना चाहते हैं मिठाई? तो घर पर बनाएं ये शानदार चिकने बेसन के लड्डू, खाकर मन हो जाएगा खुश
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और अपनापन का दिन होता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उसके लिए कुछ खास करने की कोशिश करती हैं। अगर आप भी इस बार बाजार से कुछ खरीदने के बजाय अपने हाथों से भाई के लिए स्वादिष्ट चीज बनाना चाहती हैं, तो यह एक अच्छा मौका है। घर पर बनी चीज का स्वाद तो खास होता ही है, साथ ही उसमें आपका प्यार भी शामिल होता है। लेकिन कई बार समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए, जो स्वादिष्ट भी हो और बनाने में ज्यादा मुश्किल भी न हो इसलिए आज हम आपके लिए बेसन के लड्डू की आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसे आप रक्षाबंधन पर घर पर आसानी से बना सकती हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा और भाई को भी यह जरूर पसंद आएगी।
यह भी पढ़े -सावन के महीने में रखा है व्रत, कुछ अच्छा खाने की हो रही है इच्छा? तो साबूदाना की खीर की इस आसान रेसिपी को जरूर करें ट्राई
बेसन का लड्डू बनाने के लिए अहम सामग्री
Gram flour (besan)- 2 cups - बेसन - 2 कप
Powdered sugar or bhura - 1/2 cup - चीनी पाउडर - 1/2 कप
Ghee - 1/2 cup - घी - 1/2 कप
Cardamom powder -1/2 tsp - इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
यह भी पढ़े -स्वतंत्रता दिवस पर हुई छुट्टी का खुलकर लें आनंद, घर पर बनाएं ये शानदार रेस्टोरेंट स्टाइल कॉर्न-पनीर कटलेट
वीडियो क्रेडिट - Kabita's Kitchen
Created On :   17 Aug 2026 5:38 PM IST












