रेसिपी: इस रक्षा बंधन पर अपने भाई के लिए अपने हाथों से बनाएं मिठाई, गुलाब जामुन की खास रेसिपी को जरूर करें ट्राई

रक्षा बंधन का खास त्योहार आने वाला है और इस दिन आप अपने भाई के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं तो आप घर पर ही आराम से गुलाब जामुन बना सकते हैं। आज हम आपके लिए बहुत ही आसान रेसिपी लेकर आए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और खूबसूरत रिश्ते का दिन होता है। इस खास मौके पर अगर आप अपने भाई के लिए कुछ अपने हाथों से बनाकर उसको स्पेशल फील करवाना चाहती हैं तो घर के बने गुलाब जामुन से अच्छा क्या हो सकता है। वैसे तो बाजार में आसानी से गुलाब जामुन मिल जाते हैं लेकिन घर पर बनाकर खिलाने की खुशी ही अलग होती है। इसमें खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है आप कुछ आसान चीजों की मदद से नरम और स्वादिष्ट गुलाब जामुन घर पर बना सकती हैं। रक्षाबंधन पर मिठाई के साथ अपने भाई को अपने हाथों का प्यार भी दें। तो चलिए जानते हैं कि बिना किसी मेहनत के घर पर गुलाब जामुन कैसे बना सकते हैं।

गुलाब जामुन बनाने के लिए खास सामग्री

खोया/ मावा - 250 ग्राम

पनीर - 100 ग्राम

मैदा - 1/4 कप

चीनी - 3 कप

केसर - 2 चुटकी

पानी - 2 कप

बेकिंग पाउडर - 1/3 छोटा चम्मच

इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच

तलने के लिए तेल या घी

वीडियो क्रेडिट- Kabita's Kitchen

Created On :   23 Aug 2026 6:17 PM IST

Tags

Next Story