रेसिपी: छोला कुलचा बनाने का मन है लेकिन घर पर तंदूर नहीं है? तो ऐसे घर पर ही ट्राई करें ये खास रेसिपी, खाकर आ जाएगा आनंद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका मन छोला कुलचा खाने का हो रहा है, लेकिन घर में तंदूर नहीं है, तो इसकी चिंता बिल्कुल मत कीजिए। स्वादिष्ट और नरम कुलचा आप बिना तंदूर के भी घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको किसी खास सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस घर में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से कुलचा तैयार हो जाएगा। इसे आप गरमागरम छोले के साथ परोसेंगे, तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा। खास बात यह है कि इस तरीके से कुलचा बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगेगी। रक्षा बंधन पर अगर घर में मेहमान आने वाले हैं, तो आप इस डिश को आराम से बना सकते हैं। ऊपर से थोड़ा मक्खन और हरा धनिया डालकर इसे परोसें। यकीन मानिए, घर पर बना यह छोला कुलचा सबको खूब पसंद आएगा।
यह भी पढ़े -स्वतंत्रता दिवस पर हुई छुट्टी का खुलकर लें आनंद, घर पर बनाएं ये शानदार रेस्टोरेंट स्टाइल कॉर्न-पनीर कटलेट
छोला कुलचा बनाने के लिए अहम सामग्री
आटा के लिए
मैदा: 1 कप
चीनी पाउडर: 1 tsp
नमक: स्वादानुसार
मीठा सोडा (बेकिंग सोडा): 1/2 tsp
बेकिंग पाउडर: 1/2 tsp
घी: 1 छोटा कप
गर्म दूध: 1/2 कप
दही: जरूरत के अनुसार
पिघला हुआ घी: एक्स्ट्रा (बाद में लगाने के लिए)
तेल: थोड़ा सा (गूंधने के लिए)
कलौंजी के बीज: ज़रूरत के अनुसार
हरा धनिया: हरा धनिया (टॉपिंग के लिए)
मसाला के लिए
आलू: 3 मीडियम (कद्दूकस किए हुए)
साबुत धनिया: 1 tbsp
जीरा: 1 tsp
काली मिर्च: 1 tsp
हरी मिर्च: कटी हुई
अदरक: कटा हुआ
प्याज: कटा हुआ
हरा धनिया: हरा धनिया
हल्दी: 1 tsp
लाल मिर्च पाउडर: 2 tsp
काला नमक: ज़रूरी हिसाब से
नमक: स्वाद के हिसाब से
अमचूर: ज़रूरी हिसाब से
हींग: एक चुटकी
गरम मसाला: ज़रूरी हिसाब से
कसूरी मेथी: क्रश की हुई (स्वाद के लिए)
यह भी पढ़े -रक्षाबंधन पर आए मेहमानों को खिलाएं कुछ खास, घर पर बनाएं शानदार कचौड़ी और छोले की सब्जी, एक बार बना लिया तो भर-भरकर मिलेगी तारीफ
वीडियो क्रेडिट- Chef Bhupi's kitchen
Created On :   19 Aug 2026 7:00 PM IST












