रेसिपी: परफेक्ट साबूदाने की खीर कैसे बनाएं? ये रेसिपी करेंगे फॉलो तो सारे सवाल हो जाएंगे खत्म
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साबूदाने की खीर मीठी और स्वादिष्ट मिठाई है। इसे दूध, साबूदाने और चीनी से बनाया जाता है। इसमें इलायची और सूखे मेवे डालने से स्वाद और अच्छा हो जाता है। यह खीर व्रत के समय भी खाई जाती है। इसे बनाना आसान है और यह जल्दी तैयार हो जाती है। ठंडी या गर्म, दोनों तरह से इसका स्वाद अच्छा लगता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत पड़ती है?
यह भी पढ़े -रक्षाबंधन पर अपने भाई के लिए खुद बनाना चाहते हैं मिठाई? तो घर पर बनाएं ये शानदार चिकने बेसन के लड्डू, खाकर मन हो जाएगा खुश
साबूदाने की खीर बनाने के लिए सामग्री
साबूदाना - 1 कटोरा/150 ग्राम
पानी - जरूरत के अनुसार
दूध - 1 लीटर
घी - पॉलिश करने के लिए या 1 बड़ा चम्मच
चीनी - स्वादानुसार / 1 छोटा कटोरा
केसर - 2-4 रेशे
घी - थोड़ी मात्रा में
मेवे (ड्राई फ्रूट्स) - स्वादानुसार
इलायची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
वीडियो क्रेडिट- Masala Kitchen
Created On :   19 Aug 2026 1:10 PM IST












