रेसिपी: इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्तों को दें खास पार्टी, घर पर बनाएं वेज मोमोज, सभी लोग खाकर हो जाएंगे खुश
- फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्तों के लिए बनाएं मोमोज
- मोमोज खाकर सभी हो जाएंगे खुश
- वेज मोमोज बनाने की सामग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इस साल 3 अगस्त को फ्रेंडशिप डे आ रहा है। इस दिन सभी दोस्तों को अपने घर बुलाकर टेस्टी मोमो की पार्टी दे सकते हैं। सभी दोस्त आपके एफर्ट्स देखकर बहुत ही ज्यादा खुश हो जाएंगे। अगर आपको मोमो बनाना नहीं आता है तो आपके लिए हम आज एक बहुत ही आसान रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप आराम से मोमोज बना पाएंगे। तो चलिए वेज मोमो की आसान सी और स्वादिष्ट रेसिपी को देखते हैं।
वेज मोमोज बनाने के लिए सामग्री
आटे के लिए-
मैदा - 1 कप (130 ग्राम)
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
खाना पकाने का तेल - 1 बड़ा चम्मच
भराई के लिए-
पत्तागोभी (कद्दूकस की हुई) - 100 ग्राम
हरी मिर्च - 2
गाजर (कद्दूकस की हुई) - 1/2
लहसुन की कली (कटी हुई) - 4
प्याज (कटा हुआ) - 1/2
हरा प्याज - 1/3 कप
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च - 1/3 छोटा चम्मच
सोया सॉस - 1 छोटा चम्मच
खाना पकाने का तेल - 1 छोटा चम्मच
वीडियो क्रेडिट- Kabita's Kitchen
Created On :   29 July 2025 6:55 PM IST