रेसिपी: इस हरियाली तीज बनाना चाहते हैं कुछ खास, तो सभी के लिए बनाएं ये खस्ता कचौड़ी, खाकर सभी लोग हो जाएंगे बहुत ही ज्यादा खुश!
- हरियाली तीज का त्योहार है आने वाला
- हरियाली तीज पर बनते हैं खास पकवान
- खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना शुरू होते ही हरियाली तीज का इंतजार कई लोग करना शुरू कर देते हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति के लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही कुंवारी कन्याएं अपने अच्छे पति के लिए व्रत रखती हैं। इस मौसम में माहौल बिल्कुल खास हो जाता है। वहीं, भारत में कोई भी त्योहार बिना पकवानों के और स्पेशल खाने के तो बिल्कुल अधूरा सा लगता है। अगर आप भी इस त्योहार को खास बनाना चाहते हैं और अच्छे से खाना खाना चाहते हैं, तो बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए एक खास रेसिपी लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप आराम से घर पर ही मार्केट जैसा खस्ता बना पाएंगे। तो चलिए खस्ता कचौड़ी बनाने की सामग्री और रेसिपी के बारे में जानते हैं।
खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए सामग्री
मैदा - 2 कप (260 ग्राम)
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
अजवायन - 1/2 छोटा चम्मच
घी - 1/4 कप (50 ग्राम)
भरवां सामग्री
मूंग दाल - 1/2 कप (100 ग्राम)
तेल - 3 बड़े चम्मच
जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
सौंफ - 1 छोटा चम्मच, दरदरा पिसा हुआ
धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
हींग - 1 चुटकी
हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
बेसन - 1/4 कप
हरी मिर्च - 1 छोटा चम्मच, बारीक कटी हुई
अदरक - 1 छोटा चम्मच, कद्दूकस किया हुआ
लाल मिर्च पाउडर - 1.5 छोटा चम्मच
अमचूर पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
सूखी मेथी - 1 छोटा चम्मच
गरम मसाला - 1/4 छोटा चम्मच
नमक - 1/2 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा - 1/8 छोटा चम्मच
वीडियो क्रेडिट- NishaMadhulika
Created On :   26 July 2025 5:33 PM IST