इस तरह से बनाएं आम का मुरब्बा, साल भर नहीं होगा खराब

डिजिटल डेस्क, मुंबई। गर्मियों का मौसम चल रहा है। बाजार में भर भर कर आम आ रहे हैं। आम एक ऐसा फल है जिसे फलों का राजा कहा जाता है। इसके पीछे की वजह ये है कि आम तकरीबन हर किसी को पसंद आता है। आम को कई तरीकों से खाया जाता है। कई लोग कच्चे आम भी खाना पसंद करते हैं। इस मौसम में बनने वाला आम का मुरब्बा तो हर कोई खाना पसंद करता है। लोग बारह महीने इस मुरब्बाका इस्तेमाल करते हैं। गर्मियों में हर घर में आम का मुरब्बा डाला जाता है। मुरब्बा बनाने में काफी मेहनत की जरूरत पड़ती है। वहीं इतनी मेहनत के बाद लोगों की शिकायत होती है कि, उनका मुरब्बा रखा रखा खराब हो जाता है। इसलिए आज हम आपको आम का मुरब्बा बनाने की बेहतरीन रेसिपी लेकर आएं हैं जिससे आप मुरब्बे को लंबे समय तक खराब होने से बचा सकती हैं।

सामग्री-

कच्चा आम - 500 ग्राम

चीनी - 1.5 कप

गुड़ - 1/2 कप

भुना जीरा पाउडर -1 छोटा चम्मच

काला नमक - 1/2 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर -1/2 छोटा चम्मच

वीडियो क्रेडिट- Kabita's Kitchen

Created On :   12 Jun 2023 12:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story