इस रेसिपी से बनाएं स्वाद से भरपूर मैंगो फिरनी, हर कोई करेगा तारीफ

By - Sanjana Namdev |22 May 2023 11:38 AM GMT
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम का सीजन चल रहा है। गर्मी के इन दिनों को आम का मौसम भी कहा जाता है, जो कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद होता है और इसे फलों का राजा भी कहा गया है। आम को आप चाहे काट कर खाएं या शेक बनाकर सभी तरीके से यह बेहद स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आपने कभी मैंगो फिरनी, खाई है। आज की इस रेसिपी में हम आपको बताने जा रहे हैं बेहद स्वादिष्ट मैंगो फिरनी, रेसिपी के बारे में जिसे आप घर पर बना कर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। इसे बनाने से आपको एक अलग टेस्ट मिलेगा और ये आपके परिवार वालों को भी बेहद पसंद आएगी।
सामग्री
- आम - 2
- दूध - 1 लीटर
- बासमती चावल - 50 ग्राम
- चीनी - 100 से 120 ग्राम
- काजू - ¼ कप
- पिस्ता - ¼ कप
- इलायची पाउडर - ¼ छोटा चम्मच
- केसर के धागे – 8 से 10
वीडियो क्रेडिट- The Cooking Fellows
Created On :   22 May 2023 11:38 AM GMT
Next Story