गणेश चतुर्थी स्पेशल: गणेश उत्सव पर बनाएं मोतीचूर के लड्डू, इस आसान रेसिपी से

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरे देश में मनाया जाने वाला गणेश चतुर्थी त्योहार का हिंदू धर्म में खास महत्व है। यह त्योहार विशेष रूप से महाराष्ट्र और कर्नाटक में ज्यादा धूम-धाम से मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार इसी दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। यह गणेशोत्सव लगभग 10 दिनों तक चलता है। इस दौरान उनकी पूजा-अर्चना कर रोज भोग लगाया जाता है। वैसे तो मोदक भगवान श्री गणेश का सबसे पसंदीदा भोग है लेकिन इसके अलावा आप और भी मिठाइयों का भोग लगा सकते हैं। इसके लिए आज हम आपको मोतीचूर के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना कर तैयार कर सकती हैं।

सामग्री

बेसन - 120 ग्राम / 1 कप

पानी - 1 कप घटा 1 बड़ा चम्मच (210-215 ग्राम)

फ़ूड कलर केसर - वैकल्पिक 2 चुटकी

घी - तलने के लिए झूठ

चीनी - 185 ग्राम (1 कप से कम)

पानी - 140 ग्राम (1/2 कप से ज्यादा)

गुलाब जल - 1/2 छोटा चम्मच

तरल ग्लूकोज - 1 चम्मच / 5 ग्राम

मगज़ - 1 बड़ा चम्मच

वीडियो क्रेडिट- CookingShooking Hindi

Created On :   12 Sep 2023 12:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story