रेसिपी- भरवां बैंगन

रेसिपी- भरवां बैंगन

रेसिपी- भरवां बैंगन

- आधा किलो बैंगन
- 5 मीडियम आलू
- 4 नग प्याज
- 3 नग टमाटर
- अदरक और लहसुन (पेस्ट के लिए)
- 2 टी स्पून हल्दी
- 1 टी स्पून मिर्ची
- 2 टी स्पून धनिया
- 2 टी स्पून कश्मीरी मिर्च
- 1 टी स्पून कसूरी मेथी
- 2 टी स्पून सरसों की राई
- 1 टी स्पून जीरा और मेथी दाना पॉउडर
- थोड़े से मूंगफली दाने
- 1 टी स्पून तिल्ली (पानी में भिगो कर पेस्ट बना लें)
- 1 चुटकी हींग
- 2 टेबल स्पून तेल
- नमक स्वादनुसार


भरवां बैंगन बनाने की विधि
सबसे पहले प्याज को कट कर के एक टेबल स्पून तेल में तल लें। फिर थोड़ी देर प्याज को मिक्सर में पीस लें। फिर एक कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल अच्छे से गर्म करें। अब इस तेल में पीसा हुआ प्याज डालें और लगभग 3 मिनट तक पकाएं। फिर इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट मिलाएं और 5 मिनट तक पकाएं। अब इसमें तिल्ली का पेस्ट मिलाएं। जब तक ये पेस्ट पक रहा है तब तक आप सूखें मसालों को एक कटोरी में पानी की मदद से मिक्स करें और गढ़ा पेस्ट बना लें। याद रखें इस पेस्ट में कश्मीरी लाल मिर्च और कसूरी मेथी बिल्कुन ना मिलाएं।

फिर कढ़ाई में पक रहे प्याज में मसालों का पेस्ट एड करें। मसाले अच्छे से ग्रेवी में मिक्स हो जाएं इसके लिए चम्मच से ग्रेवी को हिलाते रहें और उपर से कसूरी मेथी और कश्मीरी लाल मिर्च मिलाएं। ग्रेवी अच्छे से पक जाएं तो इसे बैंगन में भरें। इसके लिए बैंगन को पहले से कट लगा कर मसाला स्टफ करने के लिए तैयार कर लें। अब मसाले को बैंगन में अच्छे से स्टफ कर दें।

फिर एक कूकर में 4 बड़े चम्मच तेल डाल दें। तेल गर्म होने के बाद एक चुटकी हींग डालें और फिर धीरे-धीरे सारे स्टफ किए हुए बैंगन इसमें डाल दें। थोड़ी देर अच्छे से पकाने के बाद इसमें आलू डाल दें और अच्छे से मिक्स करें। फिर 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद आखिर में कटे हुए टमाटर डाल दें। टमाटर नर्म होने तक पकने दें। आखिर में बैंगन में बची हुआ ग्रेवी डालें। फिर 2 कप गर्म पानी डाल कर पकाएं। कुछ देर तक बिना ढके पकाएं और पानी में अच्छा उबाल आने के बाद आप कूकर का ढक्कन बंद कर दें और एक सिटी लें। इसके बाद आप इस सब्जी को गर्मागरम सर्व करें।

                                                                                                                                                                    पूजा आनंद ताम्रकार, जबलपुर 
 

Created On :   1 Jun 2018 8:57 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story