Sweet: ठंड में बनाएं चॉकलेट आलमंड रम बॉल्स, घरवालों को आएगा पसंद

Chocolate Almond Rum Balls Recipe
Sweet: ठंड में बनाएं चॉकलेट आलमंड रम बॉल्स, घरवालों को आएगा पसंद
Sweet: ठंड में बनाएं चॉकलेट आलमंड रम बॉल्स, घरवालों को आएगा पसंद

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। ठंड के मौसम में शरीर में गर्माहट के लिए कुछ गर्म चीजों की आवश्यकता होती है। ऐसे में आप घर पर चॉकलेट आलमंड रम बॉल्स बना सकते हैं। इसकी रेसिपी बहुत आसान है। आइए जानते हैं इसके बारे में। 

सामग्री:
चॉकलेट स्पंज - 250 ग्राम
फ्रेश क्रीम - 150 मि.ली.
कैस्टर शुगर - 100 ग्राम
ब्लैक रम - 15 मि.ली.
डार्क चॉकलेट - 100 ग्राम
बादाम - 100 ग्राम
कॉफी पाउडर - 10 ग्राम

बनाने की विधि:
एक पैन में क्रीम गर्म करें, उसमें उबाल आने के बाद गैस बंद कर दें। उसके बाद क्रीम में चॉकलेट डाल दें, और दोनों चीजों को अच्छे से हिलाएं। ओवन में 180 डि.ग्री. पर बादाम रखें और उन्हें 8 से 10 मिनट तक रोस्ट होने दें। उसके बाद बादामों को हल्का चॉप करें। एक नॉन स्टिक पैन लें, उसमें कैस्टर शुगर डालकर उसे कैरमलाइज करें। जब चीनी अच्छे से कैरमलाइज हो जाए तो उसमें बादाम डालकर अच्छे से मिक्स करें, मिक्स करने के बाद उसे बटर पेपर पर डालें।

तैयार कैरमलाइजड मटीयरल को रोलिंग पिन के साथ अच्छे से रोल करें। एक अलग बाउल में चॉकलेट स्पंज को क्रश करें, साथ ही उसमें कॉफी पाउडर, 1 टीस्पून पानी और रम डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें क्रशड बादाम डालें और हाथ की मदद से इनकी बॉल्स बना लें और फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। जब चॉकलेट बॉल्स रेडी हो जाएं तो उन्हें चॉकलेट सिरप के साथ कोट करें। बस तैयार है आपकी चॉकलेट आलमंड रम बॉल्स।

Created On :   21 Jan 2020 11:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story