- आम आदमी को एक और बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर के दामों में 25 रुपए का इजाफा
- दिल्ली: सिस्टर पी. निवेदा ने लगाई पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज
- पीएम मोदी बोले- कृषि में प्राइवेट सेक्टर को बढ़ावा देने का वक्त आ गया है
- दिल्लीः पीएम मोदी ने AIIMS में कोरोना वैक्सीन लगवाई, लोगों से की अपील- बेफिक्र होकर लगवाएं टीका
- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का तमिलनाडु दौरा, कन्याकुमारी में छात्रों से करेंगे संवाद
दीवाली पर बच्चों के लिए बनाएं वनीला स्पंज केक

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बच्चों को केक बहुत पसंद होते हैं। अच्छा स्पंजी केक बच्चों की पहली पसंद होती है। लेकिन स्पंज केक बनाना भी कला है, कई बार अनुभवी लोगों के लिए इसे बनाना बहुत मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी दीवाली पर स्पंज केक बनाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं एक ऐसा तरीका, जिससे आप घर पर सॉफ्ट एंड स्पंजी केक बना सकते हैं। घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं वनीला स्पंज केक।
वनीला स्पंज केक बनाने के लिए आपको चाहिए
- मैदा - 200 ग्राम
- बेकिंग पाउडर - 1/2 टेबलस्पून
- घर का मक्खन - 115 ग्राम
- अंडे - 2
- वनीला एसेंस - 1 टीस्पून
- दानेदार चीनी - 200 ग्राम
- नमक - 1/2 टीस्पून
- दूध - 125 मि.ली.
- अंडे का सफेद भाग - 1
बनाने की विधि
एक बाउल में मैदा और मक्खन डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। उसके बाद बेकिंग पाउडर, वनीला एसेंस, चीनी, अंडे, नमक और दूध डालकर अच्छी तरह फिर से मिक्स करें। स्पैचुला की मदद से बैटर को तब तक फेंटे जब तक बैटर बिल्कुल स्मूद न हो जाए। ओवन को 350° तापमान पर प्रीहीट करने के बाद बैटर को टिन में डालकर बेक होने के लिए रख दें। बैटर डालने से पहले टिन को चारों तरफ से बटर कोटिंग जरुर करें। लगभग 30 से 35 मिनट तक आपका केक बनकर तैयार हो जाएगा। इसे नार्मल तापमान पर आने के बाद ही खाएं। आप तैयार स्पंज केक को अपने मनपसंद तरीके से भी एंजॉय कर सकते हैं। क्रीम और जैम की फिलिंग के साथ वनीला स्पंजी केक बहुत स्वादिष्ट लगता है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।