जन्माष्टमी स्पेशल: घर पर बनाएं लड्डू गोपाल जी का पसंदीदा मेवा पाग, जानें रेसिपी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जन्माष्टमी का त्यौहार आने को है और इस दिन लड्डू गोपाल जी के लिए कई तरह की प्रसादी घर पर बनाई जाती है। वहीं बाजार में भी कई तरह की मिठाईयां मिलती हैं। हालांकि इस बार कोरोनावायरस के चलते इस त्यौहार पर भी धूम नहीं होगी, लेकिन आप घर पर रहकर अपने प्यारे लड्डू गोपाल जी की पसंदीदा मिठाई जरूर बना सकते हैं। यहां हम बात कर रहे हैं मेवा पाग की, जो शायद ही आपने घर में बनाया हो।
तो आज हम आपको Cook With Parul के जरिए बताने जा रहे हैं "मेवा पाग" रेसिपी के बारे में। दुकानों से आपने इस मिठाई को खरीदा होगा, लेकिन बता दें कि इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है। वो भी बिना मावा और मिल्क पावडर के, खास बात यह कि इसे महीनेभर तक रखा जा सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने में किस सामग्री का उपयोग होगा।
मुंह में रखते ही घुल जाती है बेसन काजू बर्फी, जानें इसकी रेसिपी
| 
 			 सामग्री  | 
 			
 			 मात्रा  | 
 		
| 
 			 घी  | 
 			
 			 1/2 कप  | 
 		
| 
 			 गोंद  | 
 			
 			 2 बड़े चम्मच  | 
 		
| 
 			 बादाम  | 
 			
 			 4 बड़े चम्मच  | 
 		
| 
 			 काजू  | 
 			
 			 4 बड़े चम्मच  | 
 		
| 
 			 कमल के बीज  | 
 			
 			 1 कप  | 
 		
| 
 			 खरबूजे के बीज  | 
 			
 			 1/2 कप  | 
 		
| 
 			 सूखा कसा हुआ नारियल  | 
 			
 			 1 कप  | 
 		
| 
 			 चीनी  | 
 			
 			 2 कप  | 
 		
| 
 			 पानी  | 
 			
 			 1 कप  | 
 		
| 
 			 इलायची पाउडर  | 
 			
 			 1/2 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)  | 
 		
| 
 			 पिस्ता  | 
 			
 			 गार्निशिंग के लिए  | 
 		
Video Source: Cook With Parul
Created On :   7 Aug 2020 4:21 PM IST












